{"_id":"5d14454d8ebc3e3cd3711794","slug":"murder-of-property-dealer-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में गला दबाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, खाली प्लॉट में पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वृंदावन में गला दबाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, खाली प्लॉट में पड़ा मिला शव
Thu, 27 Jun 2019 09:55 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। बुधवार रात को उसका शव कीकी के नगला के समीप खाली प्लॉट में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर फोर्स के साथ एसपी सिटी और सीओ सदर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस ने शव की पहचान मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के देव पुरा निवासी बबलू के रुप में की। परिजनों ने बताया कि बबलू प्रॉपर्टी डीलर था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी हत्या प्रॉपर्टी को लेकर की गई है। इस पर पुलिस जांच कर रही है।
सीओ सदर रमेश तिवारी के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बबलू की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद शव यहां फेंका गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।