फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder khandoli

दहेज के लिए दो विवाहिताओं की हत्या

Sun, 30 Apr 2017 12:26 AM IST
दहेज के लिए दो विवाहिताओं की हत्या
दहेज के लिए दो विवाहिताओं की हत्या Updated Sun, 30 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
murder khandoli
दहेज के लिए दो विवाहिताओं की हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम नगला गोदा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को उसकी छोटी बहन के सामने ही पीट-पीटकर मार डाला। छोटी बहन के विरोध करने पर उसे भी जान से मारने की कोशिश की गई। लेकिन किसी तरह उसने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। सबूत नष्ट करने के लिए ससुरालीजनों ने मायका पक्ष के पहुंचने से पहले की शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वालों ने थाना खंदौली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अमर सिंह निवासी नई आबादी नंदपुरा थाना सदर आगरा ने अपनी दो बेटियों सीमा और पिंकी की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व खंदौली के गांव नगला गोदा निवासी लोकेश उर्फ रॉकी और अशोक कुमार पुत्रगण प्रेम सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो बाइक और एक लाख रुपये देने की मांग करने लगे। बाद में इसी बात को लेकर दोनों बहनों को प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिताओं के मायके में शिकायत करने पर कई बार पंचायत कराई गई लेकिन बात नहीं बनीं। मायका पक्ष का आरोप है कि शुक्रवार को लोकेश उर्फ रॉकी, अशोक कुमार और परिवार की चंदा देवी आदि ने मिलकर सीमा की उसकी छोटी बहन पिंकी के सामने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिंकी ने जब विरोध किया तो उसे भी जान से मारने का प्रयास किया गया। लेकिन उसने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। पिंकी ने घटना की सूचना अपने पिता को दी। लेकिन मायके वालों के पहुंचने से पहले ही ससुरालीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आरोप है कि जब मायका पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पिता अमर सिंह ने थाना खंदौली में लोकेश, अशोक, चंदादेवी, चाचा बिज्जो, मानसिंह, मेघसिंह, ननद शानू, बाबी सहित कुल 14 ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


तानघड़ी में मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता को जिंदा जलाया
खंदौली। थाना क्षेत्र के ग्राम तानघढ़ी में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। यह देख ससुरालीजन मौके से भाग गए। बाद में थाने पहुंचकर मायके वालों ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां बेबीरानी निवासी नगला मोही थाना जलेसर जिला एटा ने बताया कि उनके पति छत्रपाल सिंह ने तीन वर्ष पूर्व पुत्री पूनम की शादी गांव तानघढ़ी निवासी विष्णु पुत्र छोटेलाल के साथ की थी। छत्रपाल सिंह रेलवे में नौकरी करते थे। बेटी की शादी के कुछ समय बाद ही उनकी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद ससुरालीजन दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आय दिन पूनम को प्रताड़ित करने लगे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी कराई लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। शुक्रवार की शाम उन्होंने मिट्टी का तेल डालकर पूनम को आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी हालत में इलाज के दौरान पूनम की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। शनिवार को मृतका की मां बेबीरानी ने थाना खंदौली में पति विष्णु, सास सत्यवती, ससुर छोटेलाल, ननद लवली, देवर रंजीत और गौरव के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed