फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder in baah

सिल बटना से प्रहार कर किसान की हत्या

Thu, 20 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 20 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
murder in baah
सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की छानबीन की। - फोटो : अमर उजाला
जुआ के फड़ पर लाखों रुपये की जीत के बाद बाह के खांद गांव स्थित एक घर में अकेले सो रहे किसान की मंगलवार की रात सिल बटना से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। सुबह चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा देख इलाके में सनसनी फैल गई। किसान के हाथ की अंगुली से सोने की अंगूठी और लाखों रुपये की रकम गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के गांव ठार बंदी रसूलाबाद थाना नगला सिंघी निवासी किसान बहादुर सिंह (60) दो महीने से बटेश्वर के खांद पर बने पिढ़ौरा के विजयगढ़ी निवासी गिरधारी के मकान में रह रहे थे। कलियानपुर भरतार गांव में सजने वाले जुआ के फड़ पर वे जाते थे। मंगलवार की रात वह चारपाई पर सोए थे। बुधवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने मकान में झांक कर देखा तो चारपाई पर उनका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पास में ही खून से सना सिल बटना भी पड़ा था। इसी से प्रहार कर उनकी हत्या की गई थी। सूचना पर पुलिस बल के साथ सीओ सतीश कुमार शर्मा और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। फिरोजाबाद से मृतक के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार को साढे़ सात बजे मृतक ने फोन पर अपनी पत्नी गंगा देवी से बात की थी। उन्होंने जुआ के फड़ पर लाखों रुपये की जीत का जिक्र किया था। परिवारीजनों ने इसी रकम के लिए बहादुर सिंह की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र राकेश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


परिजन कर रहे आने का इंतजार, पहुंची हत्या की सूचना
बाह। बुधवार की सुबह परिजन किसान के घर आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन सुबह साढे़ सात बजे उनकी हत्या की खबर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। बहादुर सिंह के पुत्र राकेश और बैजनाथ ने बताया कि मंगलवार की शाम उन्होंने बुधवार को घर आने की बात कही थी। तभी जुआ में मिली लाखों रुपये की जीत का जिक्र किया था। सुबह सात बजे फोन किया तो मोबाइल बंद जा रहा था। साढे़ सात बजे उनकी मौत की खबर मिली तो मां बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस सुलझाएगी मौत की गुत्थी
बाह। मौके से पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंच सके। सुबह पुलिस के नाम पर मौके पर पडे़ सिल बटना को भी हत्यारोपियों ने उठवा लिया। इससे उनके फिंगरप्रिंट मिलने की उम्मीद थी। सिल बटना उठाने वालों की पहिचान से भी हत्यारोपियों तक पहुंचा जा सकता है। हत्यारोपी मोबाइल फोन साथ ले गये। सीओ सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि अब मोबाइल की कॉल डिटेल को खंगाला जायेगा। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट से भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed