{"_id":"5c8deebabdec22142c5ca99b","slug":"murder-case-of-mother-and-two-daughters-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां और दो मासूम बेटियों की हत्या का मुकदमा दर्ज, घर के बाथरूम में मिले थे तीनों के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां और दो मासूम बेटियों की हत्या का मुकदमा दर्ज, घर के बाथरूम में मिले थे तीनों के शव
Sun, 17 Mar 2019 12:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
मृतक मां-बेटियों के फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शाहगंज की पॉश कॉलोनी पांडव नगर में कारोबारी रोहित धूपड़ की पत्नी रितु (38) और दो बेटियों कायरा (3) और सचिका (6) की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। तीनों की लाशें घर के बाथरूम में मिली थीं।
मृतका रितु के भाई डॉ. अनुज छाबड़ा ने तहरीर देते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि हादसा हुआ है। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।
पांडव नगर निवासी रोहित धूपड़ का साड़ी का शोरूम है। घटना 24 फरवरी की है। रोहित की पत्नी रितु (38) और दो बेटियां कायरा (3) और सचिका बाथरूम में मृत मिली थीं। उनकी मौत की वजह दम घुटना मानी जा रही थी।

मैनपुरी के करहल में है मायका
रितू का मायका मैनपुरी के करहल में है। रितु के भाई डॉ. अनुज छाबड़ा लखनऊ में रहते हैं। उन्होंने ही तहरीर दी। पहले माना जा रहा था कि गीजर से गैस लीक हुई होगी। गैस निकलने के बाद दम घुटने से पहले रितु की मौत हुई, बाद में दोनों बेटियों की जान चली गई।
मां-बेटियों की बचने तक का मौका नहीं मिला। ऐसा गैस की वजह से ही हो सकता है। मगर, रितु के घरवालों को इस पर यकीन नहीं है। उन्होंने हत्या की आशंका जाते हुए जांच की मांग की है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
मां और दो बेटियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। इस पर विसरा प्रिजर्व किया गया। इसे फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस को अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
पुलिस की कई बिंदुओं पर जांच
पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के दिन रितु की किस-किस से बात हुई थी? परिवार में किसी तरह का विवाद तो नहीं था? यह सब पता किया जा रहा है। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।