फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother in firozabad saved her daughter from child marriage

12 साल की बालिका को वधू बनाने चली थी बुआ, मां ने बचाया

Mon, 03 Jul 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद) Updated Mon, 03 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
mother in firozabad saved her daughter from child marriage
बालिका वधू - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव उतरारा में एक बालिका वधू बनने से बच गई। पिता ने 12 वर्ष की बालिका का विवाह 30 वर्ष के दिव्यांग युवक से तय कर दिया। रविवार को बारात आनी थी। इससे पहले ही लड़की की मौसी ने उसकी मां को सूचना दे दी। सूचना पर बालिका की मां और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की भनक लगते ही रविवार रात को दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


बताया गया है कि गांव उतरारा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 12 वर्ष की पुत्री की शादी थाना क्षेत्र के गांव मोहिनीपुर निवासी बीस बीघा खेत के मालिक 30 वर्ष के दिव्यांग युवक के साथ तय कर दी। बच्ची की बिना मर्जी के हो रही शादी में बुआ भी पूरा साथ दे रही थी। बालिका की मौसी ने बताया कि उसकी बुआ ने ही उसकी शादी तय कराई थी जिसमें उसका पूरा परिवार जबरन नाबालिग की शादी कराने में लगा हुआ था। 
विज्ञापन


भनक लगते ही उतरारा में ही रहने वाली उसकी मौसी ने मथुरा में रह रही उसकी मां को पूरे घटनाक्त्रस्म से अवगत कराया। बालिका की मां पुलिस लेकर उतरारा पहुंच गई। पुलिस ने नाबालिग को अपने कब्जे में लेकर उसे थाने ले आई। वहीं पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही मोहिनीपुरा निवासी दूल्हा बारात लेकर गांव में नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने कहा कि उतरारा में नाबालिग की शादी की सूचना पर पुलिस गई थी। पुलिस बालिका के साथ उसकी मां को थाने लाई है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला के पति को बुलाया गया है।
Trending Videos

पिता ने संदूक में बंद कर रखा

mother in firozabad saved her daughter from child marriage
पुलिस के साथ थाने में पहुंची मां एवं मौसी के साथ बालिका पूरी रात थाने में बैठे रहे। थाने में बैठी बालिका के साथ उसकी मां आरोपी पिता पर कार्रवाई करने की मांग करते रहे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाने में बैठी बालिका ने बताया कि शादी तय होने के बाद उसके पिता ने उसे पड़ोस के एक घर में बंद कर दिया था। 

वहीं रात में भागने के डर से उसे संदूक में बंद कर दिया। बताया गया है कि उतरारा निवासी व्यक्ति की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व मथुरा की महिला के साथ हुई थी। दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करता था। छह वर्ष पूर्व व्यक्ति ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। साथ ही बेटी और पुत्र को अपने पास ही रख लिया। पति की बेरुखी से तंग आकर बालिका की मां ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed