फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother hand in front of doughters

बेटियों के सामने मां ने लगा ली फांसी

Thu, 03 Mar 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 03 Mar 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
mother hand in front of doughters
मंटोला के टीला नंदराम में महिला ने अपनी तीन बेटियों के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

टीला नंदराम निवासी रजनी(30) पत्नी राजू कई साल पहले मायके में आकर रहने लगी थी। उसकी तीन बेटियां किट्टू (9), अदिति और अंशू हैं। राजू घर के पास ही एक जूता फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार सुबह वह काम पर चला गया। बेटियां कमरे में खेल रही थीं। इंस्पेक्टर मंटोला ने बताया कि रजनी ने खाना बनाया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। उसने बेटियों के सामने पंखे से फांसी लगा ली। बेटियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। बड़ी बेटी ने पिता को फैक्ट्री पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवारीजन और पुलिस आ गई। रजनी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एक साल पहले भी रजनी ने आत्महत्या का प्रयास किया था। मगर, तब लोगों ने उसे समय पर अस्पताल पहुंचा दिया था। उसके माता और पिता की मौत हो चुकी है। भाई-बहन भी नहीं हैं। इस कारण वह तनाव में रहती थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग आते तो बच सकती थी जान...
इंस्पेक्टर ने बताया कि बेटियों से पूछताछ में पता चला है कि रजनी के फांसी लगाने के बाद बड़ी बेटी किट्टू ने गली के लोगों से मदद की गुहार लगाई। मगर, लोगों ने समझा कि वह ऐसा नहीं कर सकती। इस कारण ही लोगों ने बेटी की बातों पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed