{"_id":"572653e84f1c1bce045cd3e6","slug":"mother-daughter-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानगंज पुलिया कट पर हादसा, मां-बेटी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुल्तानगंज पुलिया कट पर हादसा, मां-बेटी की मौत
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 02 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानगंज पुलिया पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते बनाए गए कट पर रविवार दोपहर हादसा हो गया। ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला सोनी (20), उसकी नौ माह की बेटी भव्या की मौत हो गई, जबकि महिला का पति पीतम दिवाकर निवासी मेनका पैलेस, बल्केश्वर घायल हो गया। घरवालों ने अबोध बच्ची का शव लेकर थाना हरीपर्वत में हंगामा किया। एएसपी अनुराग वत्स ने उन्हें शांत किया। बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पीतम पुत्र भगवान दास सेल्समैन है। सोनी सात माह की गर्भवती थी। रविवार दोपहर तकरीबन एक बजे पीतम उसे नेहरू नगर स्थित डॉक्टर की क्लीनिक से दिखाकर बाइक से लौट रहा था। सुल्तानगंज पुलिया कट पर वह बाइक खड़ी कर ट्रैफिक के रुकने का इंतजार करने लगा। तभी पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सोनी ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। उसकी मौत हो गई। भव्या दूर जाकर गिरी। भाग रहे ट्रक को पीतम ने रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। उसे ट्रक से बाहर खींचने लगा। तभी वहां तैनात एक होमगार्ड ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इससे वह गिर पड़ा। आरोप है कि होमगार्ड ने चालक को भगा दिया। बाद मेें वह बेटी को निजी एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी पर आए घरवालों ने थाना हरीपर्वत में टेबल पर बेटी के शव को रखकर हंगामा किया।
चालक की गलती से हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि सुल्तानगंज पुलिया कट पर स्पीड ब्रेकर बने हैं। चालक ने ब्रेकर पार करने के बाद स्पीड बढ़ा दी, जिससे हादसा हो गया।
आए दिन होते हैं हादसे
इस कट पर आए दिन हादसे होते हैं। वाहनों के भिड़ने की घटनाएं अक्सर होती है। इसके बावजूद यहां पर पुलिस के उचित इंतजाम नहीं है।