फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mob beaten people who carry govansh to gaushala in agra

गोवंश को गोशाला ले जा रहे लोगों को 'गोरक्षकों' ने पीटा, वाहनों में की तोड़फोड़

Sun, 06 Jan 2019 01:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Jan 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
mob beaten people who carry govansh to gaushala in agra
मौके पर हंगामा करते गोरक्षक - फोटो : अमर उजाला

आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित गांव पोइया पर शनिवार शाम को ग्रामीणों ने गोवंश से भरे दो कंटेनर पकड़ लिए। गोवंश को काटने के लिए ले जाने की आशंका पर कंटेनरों में तोड़फोड़ कर दी। उसमें सवार लोगों को भी पीटा। 

विज्ञापन


सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता आ गए। उन्होंने हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


हाथरस के सादाबाद के गांवों से 22 गोवंश को कुछ लोग दो कंटेनर में गांव पोइया स्थित नगर निगम की गोशाला में लेकर आए थे। मगर, गोशाला की दीवार नहीं थी। इस कारण गांव के लोगों ने गोवंश को छोड़ने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़फोड़ में मुकदमा दर्ज

इस पर कंटेनर को चालक और अन्य लोग मथुरा के बरसाना ले जा रहे थे। मगर, गांव के बाहर ग्रामीणों की भीड़ ने रोक लिया। गोवंश को काटने की आशंका जाहिर की। चालक और अन्य लोगों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई लगाई। 

इसके बाद कंटेनरों में तोड़फोड़ कर दी। इसकी जानकारी पर थाना एत्माद्दौला पुलिस पहुंच गई। उधर, बजरंग दल के कार्यकर्ता भी आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर उन्हें शांत कर दिया। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि टेढ़ी बगिया निवासी धर्मेंद्र की तहरीर पर तोड़फोड़ के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है। गोवंश को बरसाना छोड़ने के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed