फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing girl's body found along lake

तालाब किनारे मिली लापता बच्ची की लाश

Wed, 31 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found along lake
परिवार ने कहा, हत्या की गई, पुलिस बोली डूबने से मरी - फोटो : अमर उजाला
रुई की मंडी स्थित चौपाल बस्ती से सोमवार की रात लापता हुई चार साल की स्माइला की लाश मंगलवार सुबह सात बजे तालाब किनारे मिली। सिर पर चोट के निशान थे। पास में खून पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया। पुलिस ने भी इसे सही मानकर फाइल बंद कर दी।
विज्ञापन

रिक्शा चालक रियाजुद्दीन उर्फ राजू मूलरूप से खेरिया मोड़ स्थित कमाल खां का रहने वाला है। पांच साल से चौपाल बस्ती में किराए पर रहता है। उसके पांच बच्चों में सबसे छोटी स्माइला सोमवार शाम देवी जागरण में प्रसाद लेने घर के पास ही गई थी। रात सात बजे तक वापस नहीं आई तो तलाश शुरू हुई। आठ बजे शाहगंज थाना पर सूचना दी।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे पड़ोस की युवतियों ने बताया कि नए फाटक केपास तालाब किनारे बच्ची की लाश पड़ी है। राजू ने शिनाख्त की। उसने बताया कि सिर पर चोट के निशान थे। पास में खून पड़ा था। दोपहर को पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें सिर पर चोट के 11 निशान बताए गए लेकिन मौत का कारण डूबना था। सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव का कहना है कि बच्ची की मौत डूबने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पुलिस पर यकीन कैसे कर लूं’

राजू का कहना है कि वह पुलिस पर यकीन कैसे कर ले? उसकी बच्ची की लाश तालाब के अंदर नहीं, बाहर मिली है। शव तालाब के बाहर कैसे आ सकता है? उसके सिर पर चोट के 11 निशान कहां से आ गए? अगर उसकी मौत डूबने से हुई होती तो कपड़े गीले मिलने चाहिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed