{"_id":"5c73ed3ebdec22739f7582b5","slug":"miscreants-robbed-the-driver-of-two-lakh-cash-and-mobile-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर चालक से पौने दो लाख की नकदी और मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर चालक से पौने दो लाख की नकदी और मोबाइल लूटा
Mon, 25 Feb 2019 06:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Feb 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
demo
मथुरा में नंदगांव बरसाना रोड पर रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने टाटा 407 के चालक से एक लाख 72 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाश गाड़ी की चाबी भी निकालकर ले गए। देर रात बरसाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना कामां जिला भरतपुर राजस्थान निवासी तौफीक टाटा 407 का चालक है। तौफीक रविवार की शाम को आगरा में मुर्गे बेचकर कामां (राजस्थान) लौट रहा था। जब वह कोकिलावन के समीप पहुंचा तो यहां पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गाड़ी को हाथ देकर रुकवाने का प्रयास किया।
तौफीक ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी का पीछा किया। बाइक सवार बदमाशों ने नंदगाव निकलते ही कामां रोड़ पर गाड़ी रोक ली। गाड़ी के रुकते ही बाइक सवार बदमाश टाटा 407 में ड्राइवर सीट पर पहुंच गए और तौफीक पर तमंचा तान दिया। परिचालक राधे को भी एक बदमाश ने पकड़ लिया। दोनों के साथ मारपीट की गई।

Trending Videos
घंटों भटकते रहे चालक-परिचालक
बदमाशों ने तौफीक से 1 लाख 70 हजार रुपये और जेब में रखे लगभग 2200 रुपये के साथ मोबाइल फोन को लूट लिया। नकदी लूटने के बाद बदमाश टाटा 407 की चाबी भी निकालकर ले गए। तौफीक ने घटना की जानकारी गाड़ी के मालिक कामां निवासी कमल को दी। कमल मौके पर पहुंच गए।
पीड़ित बरसाना थाने पर पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करा दिया। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। वारदात का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
वारदात तो शाम को सात से साढ़े सात बजे के बीच की है लेकिन पुलिस को देर रात पता चला। चालक के पास मोबाइल भी नहीं था। वहां से किसी तरह नंदगांव पहुंचे और अपने मालिक को फोन किया। पुलिस की जानकारी दी गई। रात को करीब बारह बजे मुकदमा दर्ज किया गया है।