{"_id":"5a05bd994f1c1bd9538bc358","slug":"minor-girl-raped-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में 5 साल की बालिका से दरिंदगी, बर्फी खिलाने के बहाने ले गया था वहशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनपुरी में 5 साल की बालिका से दरिंदगी, बर्फी खिलाने के बहाने ले गया था वहशी
ब्यूरो/अमर उजाला किशनी/कुसमरा (मैनपुरी)
Updated Fri, 10 Nov 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
minor rape
मैनपुरी में थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव में युवक ने 5 वर्षीय बालिका से दरिंगदगी की। बदहवास और लहूलुहान हालत में बच्ची को लेकर परिवारीजन पहले चौकी फिर थाने पहुंचे। पुलिस ने आनन-फानन में बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि मैनपुरी में थाना किशनी क्षेत्र एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीय बालिका कक्षा एक की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर जब वह घर के बाहर खेल रही थी। तभी युवक आशीष उसे बरफी खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। घर से कुछ दूर ही सुनसान जगह पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
बालिका का रोना सुनकर वहां उसके पिता जब घटनास्थल पर पहुंचे तो बेटी को लहूलुहान देखकर उनके होश उड़ गए। वहीं आरोपी बालिका को छोड़कर भाग गया। पीड़ित परिवारीजन बालिका को लेकर पहले चौकी फिर थाना किशनी पहुंचे।
विज्ञापन
एसएचओ जसवीर सिंह सिरोही ने तत्काल बालिका को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ का कहना है कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।