{"_id":"5d2c0b498ebc3e6ccc03c1e1","slug":"minor-girl-killed-after-kidnapping-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा से किशोरी का अपहरण कर गला काटकर हत्या, राजस्थान के बीहड़ में पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा से किशोरी का अपहरण कर गला काटकर हत्या, राजस्थान के बीहड़ में पड़ा मिला शव
Mon, 15 Jul 2019 10:42 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाह (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाह (आगरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Jul 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के बाह क्षेत्र से अगवा हुई किशोरी की हत्या कर दी गई। उसका शव राजस्थान के गांव जारह में पड़ा मिला। किशोरी का गला रेता गया था। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। अपहरण की नामजद रिपोर्ट होने के बावजूद पांच दिन में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
राजस्थान के राजाखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के बाह क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी ननिहाल में रह रही थी। 9 जुलाई को यहीं से उसका अपहरण हो गया था। मामले में बाह थाने में भदरौली के टिंकू पुत्र ओमप्रकाश के खिलाफ अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
शनिवार को राजाखेड़ा के जारह गांव के समीप चंबल के बीहड़ में उसका शव मिला। गला कटा हुआ था, शव पर चोट के कई निशान थे। पहचान के लिए राजाखेड़ा पुलिस ने शव मोर्चरी में रखा दिया था। व्हाट्सएप और फेसबुक पर किशोरी के शव के फोटो शेयर किए गए थे।

जिन्हें देखकर परिवार के लोग मोर्चरी पहुंचे और उसकी पहचान की। राजाखेड़ा पुलिस ने रविवार को पैनल से पोस्टमार्टम कराया। वहां हत्या का केस दर्ज किया गया है। बाह पुलिस अब तक टिंकू की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
एसएसआई का कहना है कि राजाखेड़ा से रिपोर्ट आने पर मामला हत्या की धारा में तरमीम कर दिया जाएगा। भदरौली के रहने वाले आरोपी टिंकू की रिश्तेदारी किशोरी के गांव में है। वहीं किशोरी अपनी ननिहाल में रहने लगी थी। इसी दौरान मौका पाकर टिंकू उसे अगवा कर ले गया।