{"_id":"599eeafd4f1c1b7b0b8b45c3","slug":"minor-girl-in-kasganj-murdered-by-lover","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इश्क में नाबालिग बालिका को मिली मौत, गुस्से में प्रेमी ने किया ये सब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इश्क में नाबालिग बालिका को मिली मौत, गुस्से में प्रेमी ने किया ये सब
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
Updated Thu, 24 Aug 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में नाबालिग बालिका की हत्या के मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरी घटना का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस का कहना है कि बालिका की हत्या प्रेम संबंधों के चलते हुई। बालिका शौच की कहकर घर से गई थी। उसके प्रेमी ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।
बताया गया है कि 13 वर्षीय नाबालिग बालिका सुबह करीब आठ बजे खेतों की ओर गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिवारीजन उसकी तलाश करने खेत पर पहुंचे। दोपहर के समय बालिका की चप्पल पड़ी दिखाई दी। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस को मामले की जानकारी हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने ग्रामीणों के साथ खेतों और तालाब के आसपास बालिका की तलाश की। बालिका को घसीटे जाने के निशान दिखाई दिए। कुछ दूरी पर पुलिस को झाड़ियों से दबा हुआ बालिका का शव दिखाई दिया। पुलिस को ग्रामीणों ने बालिका का शव कब्जे में नहीं लेने दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सीओ व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर पुलिस शव कब्जे में ले सकी। कुछ देर बाद जिलाधिकारी आरपी सिंह, एसपी सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शक के आधार पर मामले में पुलिस ने आरोपी बंटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घर से भागने पर हुई तकरार
पुलिस को पूछताछ में आरोपी बंटू ने बताया कि बालिका का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को जब खेत पर बालिका और उसकी मुलाकात हुई। इस बीच इन दोनों के बीच कहीं भागकर जाने पर कहासुनी हुई। बालिका ने युवक के मुंह पर प्रहार कर दिया। जिससे वह आक्रोश में आ गया और वहीं गले की चुन्नी से बालिका के फंदा लगा दिया।
बालिका की मौत हो जाने के बाद उसके शव को झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी और बालिका के घनिष्ठ संबंध थे। आपसी झगड़े में हत्या की वारदात हुई। उन्होंने कहा कि बालिका के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।