फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor boy withdraws 72 thousand rupees from the girl's bank account in Agra

Cyber Crime: कर्ज चुकाने के लिए नाबालिग बन गया साइबर अपराधी, युवती को बनाया निशाना

Sat, 26 Dec 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Minor boy withdraws 72 thousand rupees from the girl's bank account in Agra
मोबाइल डेमो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के एक अस्पताल में कार्यरत युवती के खाते से किशोर ने 72 हजार रुपये निकाल लिए। जांच में खुलासा होने पर पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भी अस्पताल में काम करता था। किशोर ने युवती के खाते की जानकारी ली और पेटीएम से रकम ट्रांसफर कर ली। युवती के मोबाइल फोन में आने वाले ओटीपी और रकम निकलने के मैसेज को वह डिलीट कर देता था।

विज्ञापन

 
सिकंदरा क्षेत्र निवासी युवती ने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की। उन्होंने कहा कि वह एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट का कार्य करती है । उसका खाता केनरा बैंक की शाखा में है। उसके खाते से एक अक्तूबर से 11 दिसंबर के बीच 72 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए हैं, जबकि उसने न तो किसी को खाते की जानकारी दी और न ही ओटीपी बताया । उसके पास कोई कॉल भी नहीं आया था। बैंक पहुंचने पर खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- साइबर अपराधियों ने सांसद को भी नहीं छोड़ा, कहीं आपके पास तो नहीं आए ऐसे मैसेज, रहें सावधान
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच साइबर सेल को दी गई। साइबर सेल ने बैंक से संपर्क किया। इसमें पता चला कि उनके खाते से पेटीएम के माध्यम से रकम निकाली गई है। रकम युवती के परिचित किशोर ने निकाली थी। उसने युवती के खाते और पिन नंबर की जानकारी ले ली थी और ई-वॉलेट से रकम ट्रांसफर करता था। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया और उससे रकम वापस भी करवा दी। 

कर्ज चुकाने के लिए बन गया अपराधी 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी किशोर ने बताया कि उस पर कर्ज हो गया है। उसने कर्जा चुकाने के लिए युवती के खाते से रकम निकालने का प्लान बनाया था। किशोर की हरकत का खुलासा होने पर पीड़ित युवत और अस्पताल स्टाफ के लोग भी हैरान रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed