फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor boy raped eight year old girl in firozabad

पांचवीं के छात्र ने किया कक्षा एक की छात्रा से दुष्कर्म, गंभीर हालत में पीड़ित आगरा रेफर

Sat, 19 Jan 2019 08:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Jan 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
minor boy raped eight year old girl in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पांचवीं के छात्र ने कक्षा एक की बच्ची से दुष्कर्म किया। छात्रा को आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन


आरोपी बालक टूंडला के एक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। शुक्रवार की शाम वो घर में अकेला था। उसने पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची को घर पर खेलने के बहाने बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


बच्ची के चीखने चिल्लाने पर आरोपी छात्र ने उसका मुंह बंद कर दिया। बाद में रोती-बिलखती छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। गुस्साए परिजन छात्र के घर पहुंचे, लेकिन तब तक वो घर से भाग चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में हो रहा छात्रा का इलाज

खून से लथपथ बच्ची को परिजन थाने ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

पुलिस ने शनिवार की सुबह आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके नाबालिग होने पर उसे किशोर न्यायालय भेजा है। वहीं पीड़ित बच्ची का आगरा के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।  
 
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसके नाबालिग होने पर उसे किशोर न्यायालय भेजा गया है। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed