{"_id":"5a182adf4f1c1bca678bd671","slug":"minor-boy-in-mainpuri-shot-dead-by-two-minors-for-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः गोलगप्पे के उधार रुपये मांगने पर दो नाबालिगों मारी दोस्त को गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनपुरीः गोलगप्पे के उधार रुपये मांगने पर दो नाबालिगों मारी दोस्त को गोली
ब्यूरो/अमर उजाला करहल (मैनपुरी)
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
आकाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मृतक और आरोपी नाबालिग हैं और उनके बीच विवाद की वजह भी गोलगप्पे की मामूली उधारी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
घटनाक्रम इस प्रकार है कि मैनपुरी में थाना करहल क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी राकेश बाथम का पुत्र आकाश (17) गांव में गोलगप्पे की ठेल लगाता था। गांव के ही रहने वाले उसके दो नाबालिग साथी उससे उधार में गोल गप्पे खाने आते थे। इस दौरान दोनों पर कुछ रुपये भी उधार हो गए।
शुक्रवार को आकाश दोनों साथियों के साथ खेत पर शौच के लिए गया था। सुबह करीब सात बजे वहां उधारी के रुपये मांगने पर उनमें विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी किशोरों ने आकाश की कनपटी पर तमंचा से गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी किशोर भाग गए।

इनमें से एक आरोपी ने अपने पिता से पूरी बात कह दी। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी मृतक के परिवारीजनों को दी। खेत पर जाकर देखा तो आकाश का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों ही नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने बताया कि घटना के समय आकाश के साथ उसके रिश्ते का भाई भी मौजूद था। उसे भी मारने की कोशिश की गई मगर वह भाग गया। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।