फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor boy in agra told police every act of woman teacher

छात्र को सीने से लगाकर बोली थी ट्यूटर, ऐसी बात किसी को बताते नहीं

Wed, 23 Aug 2017 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 23 Aug 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
minor boy in agra told police every act of woman teacher
smoking
आगरा में यौन शोषण का शिकार बने 10वीं के छात्र ने पुलिस को पूरी कहानी बताई है। उसका कहना है कि उसे दोनों बहनों ने जाल बिछाकर फंसाया। पहले बड़ी ने उसका ‘शिकार’ किया, फिर छोटी ने। वह उनके चंगुल से बाहर निकलना चाहता था लेकिन उन्होंने उसकी वीडियो बना ली थी। 
विज्ञापन


डर था कि यह वीडियो पापा-मम्मी तक पहुंच गई तो वह कैसे मुंह दिखा पाएगा। उसे पहले सिगरेट पिलाई गई, फिर शराब, इसके बाद उसका यौन शोषण किया गया और इसकी वीडियो बना ली गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छात्र ने बताया है कि वह कक्षा नौ में था, तब उसके दोस्त ने बताया कि छत्ता के कचहरी घाट क्षेत्र के इस कोचिंग सेंटर पर अंग्रेजी अच्छी पढ़ाई जाती है। वह वहां चला गया। छह महीने तक सब ठीक चला लेकिन तभी सर (ट्यूटर) को अचानक बाहर जाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पता नहीं था, इसलिए ट्यूशन के लिए पहुंच गया। उस दिन उसे सर की बड़ी बहन ने पढ़ाया। उसने पूछा कि घर पर क्या काम होता है, मैंने बताया कि पापा का सराफा का बड़ा कारोबार है।

...यह सुनकर उसने सीने से लगा लिया

minor boy in agra told police every act of woman teacher
बच्चों का यौन शोषण - फोटो : सांकेतिक चित्र
छात्र का कहना है कि यह सुनकर ही उसके मन में ब्लेकमेलिंग की बात आ गई। इसका अहसास उसे बाद में हुआ। दो दिन बाद सर की बहन ने कहा कि वह भी ट्यूशन पढ़ाती है। उसे एक घंटा वह भी पढ़ाया करेगी। वह उसे देखती रहती थी। 

एक दिन बोली, जाओ सिगरेट का पैकेट ले आओ। वह ले आया। उसने उसके सामने ही सिगरेट पी। उसने मजाक में कह दिया कि सर को बताऊंगा, आप सिगरेट पीती हैं। यह सुनकर उसने उसे सीने से लगा लिया और बोली, ऐसी बात किसी को बताते नहीं है।

दोनों बहनें रोज नई फरमाइश रखतीं

minor boy in agra told police every act of woman teacher
सामान - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसे भी सिगरेट के कश लगवाए। बस यहीं से उसने उसे वश में कर लिया। एक दिन बीयर मंगाई, फिर एक दिन शराब मंगाई। उसे भी शराब पिला दी। इसमें नशा मिला दिया। उसे होश नहीं रहा। उसने इसका फायदा उठाकर उसके साथ संबंध बना लिए। इसका वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद तो वह जो कहती, मैं वही करता। एक दिन उसकी छोटी बहन ने सब देख लिया। अब वह भी वही करने के लिए कहने लगी। दोनों बहनें रोज नई फरमाइश रखतीं। वह कभी कैश लाकर देता, तो कभी गहने। घर से चोरी करता, उन्हें थमा देता। सर को पता चला, तो वे भी डिमांड  करने लगे।

दाखिले के लिए 90 हजार रुपये

जेल भेजे गए ट्यूटर ने छात्र का शोषण करने में कमी नही छोड़ी। वह पढ़ने में थोड़ा कमजोर था। पिता ने ट्यूटर से कहा कि वे चाहते हैं कि बेटा अच्छे नंबर लाए। ट्यूटर ने एक स्कूल का नाम बताया और उसमें दाखिला कराने के 90 हजार रुपये लिए। वह शुरू में छात्र के पिता से एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर पैसे लेता था। बाद में जब छात्र को ब्लैकमेल करने लगे, तो उसके पिता से अतिरिक्त पैसा लेना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed