फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor boy in agra raped by elder woman teacher first

पहले बड़ी बहन ने फंसाया 10वीं के छात्र को हुस्न के जाल में, इसके बाद...

Wed, 23 Aug 2017 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 23 Aug 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
minor boy in agra raped by elder woman teacher first
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के रहने वाले कक्षा दस के 15 वर्षीय छात्र का नौ महीने तक यौन शोषण करने के आरोपी युवक को पालीवाल पार्क के पास से मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया। 
विज्ञापन


यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर उसकी दोनों आरोपी बहनें फरार हो गई हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। उनके घर में दबिश के दौरान पुलिस को वह सामान भी मिल गया जो छात्र को ब्लैकमेल कर ठगे गए 30 लाख रुपये से खरीदा गया था। इनमें स्विफ्ट डिजायर कार, स्कूटी, स्पोर्ट्स साइकिल, फ्रिज, वाटर कूलर, प्रिंटर शामिल है।
विज्ञापन


आरोपियों में एक बहन विधवा है। उसकी उम्र 25 साल है। शादी के थोड़े दिन बाद ही उसके पति की हादसे में मृत्यु हो गई थी। वही मुख्य आरोपी बताई गई है। उसने ही यौन शोषण की शुरुआत की। दूसरी बहन 23 साल की है। दोनों बहन एमकॉम तक पढ़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर ही ट्यूशन पढ़ाने का काम कर रहीं थी। गिरफ्तार किया गया इनका भाई शादीशुदा है। उम्र 30 साल है। उसने सेंट जोंस कॉलेज से अंग्रेजी में एमए कर रखा है। उसने ही सात साल पहले कोचिंग सेंटर खोला था। 

दोनों बहनों ने ‌किया...

तीनों के खिलाफ हरीपर्वत थाना में मुकदमा छात्र के पिता ने दर्ज कराया था। इसमें आरोप है कि दोनों बहनों ने छात्र का यौन शोषण किया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया गया। इसमें उनका भाई भी शामिल रहा। घर में आरोपियों के माता-पिता भी रहते हैं। पिता बहुत पहले सुपारी बेचने का काम करते थे।

जेल गए युवक की पत्नी भी साथ रहती है। इस घिनौनी करतूत में युवक के माता-पिता और पत्नी साथ नहीं रहे। उन्हें नामजद नहीं कराया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि  आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी बहनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed