{"_id":"58767ffc4f1c1b7c58ba8e57","slug":"milavat-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"घी में तिल का तेल, बेसन में आटा-सूजी की मिलावट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घी में तिल का तेल, बेसन में आटा-सूजी की मिलावट
घी में तिल का तेल, बेसन में आटा-सूजी की मिलावट
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
रिफाइंड ऑयल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घी में तिल का तेल, मिर्च पाउडर में चूरन, तो बेसन में सूजी और आटा। रोजमर्रा की खाद्य सामग्री में ये मिलावट पाई गई है। इससे साफ है कि मोटे मुनाफे के खेल में मिलावट माफिया आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) को 88 खाद्य सामग्री सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इसमें 48 सैंपल फेल हुए हैं। 36 अधोमानक, छह मिथ्याछाप मिले। छह सैंपल ऐसे, जो शरीर के लिए असुरक्षित बताए गए हैं। जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि 48 सैंपल फेल मिले हैं। इन सभी फर्म संचालक और विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बीते साल एफएसडीए ने सैंपल लेकर जांच को लैब भेजे थे। अभी और सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
ये सैंपल मिले असुरक्षित
खाद्य सामग्री स्वामी-प्रतिष्ठान
विज्ञापन
बेसन मिथुन गुप्ता, मां गौरी आयल ट्रेडिंग बरौली अहीर
सरसों का तेल, एसेंस शिलाची अग्रवाल, आगरा एग्रो एलएलपी जलेसर रोड
घी, एसेंस अनिल अग्रवाल, लंगड़े की चौकी स्थिति गोदाम
मिर्च पाउडर (फटकी) मनीष कुमार बल्केश्वर
ये मिलीं खामियां:
खोआ में स्टार्च
पनीर में फैट कम
अरहर की दाल में रंग, नमी
चीनी में नमी
दूध में पानी
चूरन की गोली में रंग
दावा देशी घी का, मिठाई वनस्पति तेल में तैयार
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा बताते हैं कि देशी घी निर्मित मिठाइयों का दावा, लेकिन ये बनाई जा रही थी वनस्पति घी में। बालूसाई, रसगुल्ला, छैना, बेसन का लड्डू के सैंपल लिए लेकिन ये सब स्टैंडर्ड पाए गए।
लिवर-एलर्जी का खतरा अधिक
एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा. आशीष गौतम बताते हैं कि हानिकारक रंग, घटिया तेल से निर्मित खाद्य सामग्री खाने से लिवर को नुकसान पहुंचता है। पाचनतंत्र बिगड़ जाता है। शरीर पर सूजन की समस्या आ सकती है। हानिकारक रंग खाद्य सामग्री में मिले होने से एलर्जी की बीमारी पनप सकती है।