{"_id":"5916a5ec4f1c1b1d68852a09","slug":"middleman-died-in-gun-battle-in-dauki-area-of-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू को मायके से विदा नहीं किया तो चली गोलियां, बिचौलिए ने गंवाई जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू को मायके से विदा नहीं किया तो चली गोलियां, बिचौलिए ने गंवाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला डौकी (आगरा)
Updated Sat, 13 May 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में थाना डौकी के गांव डल्लपुरा में विवाहिता को मायके से विदा कराकर ससुराल ले जाने को लेकर मायका और ससुराल पक्ष की पंचायत में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में पथराव होने लगा।
आरोप है कि ससुराल पक्ष ने फायरिंग कर दी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घरों में दुबककर जान बचाई। तकरीबन पांच राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। इनमें से दो लोग ईंट-पत्थर से भी घायल हुए।
डौकी के डल्लपुरा की प्रमेश देवी की शादी दो साल पहले शाहगंज के नरीपुरा निवासी नरेंद्र से हुई थी। शादी के बाद से प्रमेश मायके में रह रही है। शुक्रवार रात को उसकी ससुराल के लोग पड़ोस के गांव में तेरहवीं में आए थे। वहां से प्रमेश के घर भी आ गए। प्रमेश को ससुराल ले जाने को लेकर घरवालों के साथ पंचायत होने लगी।
विज्ञापन
मगर, पंचायत में घरवालों ने बेटी को भेजने से इंकार कर दिया। मगर, ससुराली उसे जबरन साथ ले जाने पर अड़ गए। इसको लेकर ही विवाद शुरू हुआ। दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। इससे गांव में दहशत फैल गई। ससुराल पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसमें प्रमेश के परिवार के कालीचरन (45) को गोली लगी। वह गिर पड़ा।
वहीं उसके बेटे मानिक चंद्र, निरंजन और राजेश पथराव में घायल हो गए। एक अन्य भी गोली लगने से घायल हुआ। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर भाग गए। सूचना पर डौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंची, जहां पर कालीचरन को मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया है कि कालीचरन ने ही प्रमेश और नरेंद्र की शादी करवाई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने पंचायत में जबरन अपनी बात मनवाने का प्रयास किया। जब इससे बात नहीं बनी तो पथराव के बाद फायरिंग कर दी। तकरीबन आधा घंटे तक बवाल हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।