फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   meet

दुकानें बंद, घरों से हो रही मीट की सप्लाई

Tue, 04 Apr 2017 01:24 AM IST
दुकानें बंद, घरों से हो रही मीट की सप्लाई
दुकानें बंद, घरों से हो रही मीट की सप्लाई Updated Tue, 04 Apr 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
meet
दुकानें बंद, घरों से हो रही मीट की सप्लाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
योगी राज आने के बाद अवैध बूचड़खानों और मीट की दुकानों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद शहर में मीट कारोबार लगभग ठप हो गया है। अधिकांश मीट की दुकानें बंद हैं लेकिन शहर के कुछ हिस्सों में अवैध पशु कटान जारी है और घरों से मीट की सप्लाई हो रही है। यह दुकानों और शहर में चल रही बिरायनी की ठेलों तक पहुंच रहा हैै।
विज्ञापन

मीट कारोबार की स्थिति यह है कि शहर में जिन लोगों के पास लाइसेंस था वे भी दुकान बंद करके बैठे हैं। कुछ मीट विक्रेता अपनी दुकानों को दुरुस्त कराने में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर कुबेरपुर में स्थित नगर निगम के स्लाटर हाउस में भी महज 20-30 पशु प्रतिदिन काटे जा रहे हैं, जबकि यहां करीब 150 पशु प्रतिदिन काटने की अनुमति है। बावजूद इसके शहर में मीट की सप्लाई हो रही है। शहर में यमुनापार इलाके में घरों बकरे काटने की सूचना है। बताया जाता है कि घरों से ही मीट सप्लाई हो रही है। सुबह दस बजे तक बिक्री बंद कर दी जाती है। चोरी छुपे हो रहे कटान से शहर में ढाबों, रेस्टरोरेंट और बिरियानी की ढेलों तक मीट पहुंचाया जा रहा है। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डाय योगेश शर्मा का कहना है कि ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है। यदि कोई ऐसा करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


नवरात्र मिल सकती है मीट विक्रेताओं को राहत
मीट की दुकान के लाइसेंस पाने के लिए नगर निगम और एफएसडीए में हर रोज भीड़ लगी रहती है लेकिन अभी तक नए लाइसेंस जारी नहीं किए जा रहे हैं। नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी का कहना है कि जिन लोगों ने आवेदन किए हैं पहले उनके पुलिस सत्यापन होगा। उसके बाद एफएसडीए से लाइसेंस जारी होगा उसके बाद निगम लाइसेंस जारी करेगा। उन्होेंने बताया कि नवरात्र के बाद इस मसले पर उच्चाधिकारियों के स्तर से कोई फैसला होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने मांगी मीट की दुकानों की रिपोर्ट 
शासन ने प्रदेश भर के  नगर निगमों से मीट की दुकानों और बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। निदेशक स्थानीय निकाय राकेश कुमार मिश्र ने पत्र जारी कर कहा है कि एक निर्धारित प्रारूप पर सभी नगर निगम जानकारी भेजें कि कितने बूचड़खाने बंद कराए गए और कितनी मीट की अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed