{"_id":"a6ff43c14106f08644c5098381e6df99","slug":"mci-inspector-will-check-ragging-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीआई इंस्पेक्टर करेंगे रैगिंग प्रकरण की जांच ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमसीआई इंस्पेक्टर करेंगे रैगिंग प्रकरण की जांच
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Jun 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामले की जांच मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) करेगी। इसके लिए एक इंस्पेक्टर जल्द कॉलेज का दौरा करेंगे। इधर, शनिवार को पीड़ित के भाई ने प्राचार्य से मुलाकात की। बताया जाता है कि उसने समझौते की बात कही है। प्राचार्य ने सोमवार को सभी विभागाध्यक्ष और कॉलेज की एंटी रैगिंग सेल प्रभारी की मीटिंग बुलाई है।
गुरुवार को एमएस के पहली साल के छात्र डा. अमित जायसवाल के साथ सीनियर चार छात्राें ने मारपीट की थी। इसकी शिकायत दिल्ली की एंटी रैगिंग सेल और प्राचार्य से भी की गई। कालेज की ओर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। इधर, एमसीआई ने मामले को गंभीरता से लिया है। सूत्र बताते हैं, एमसीआई ने एंटी रैगिंग सेल के इंस्पेक्टर डा. अजय कुमार को मामले की जांच सौंपी है। अगले सप्ताह वह कालेज में तफ्तीश करेंगे। इधर, शनिवार को पीड़ित के भाई ने प्राचार्य से मुलाकात की। प्राचार्य डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित के भाई ने समझौते की बात कही है, हालांकि कमेटी की जांच चल रही है। सोमवार को सभी एचओडी की बैठक बुलाई है।