{"_id":"5830a8af4f1c1b5636902213","slug":"maut-per-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर शव रख लगाया जाम, हत्या का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर शव रख लगाया जाम, हत्या का आरोप
हाईवे पर शव रख लगाया जाम, हत्या का आरोप
Updated Sun, 20 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानगंज पुलिया स्थित नवज्योति बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कारोबारी के फ्लैट से गिरकर मरने वाला युवक बिजली मिस्त्री निकला। परिवारीजनों ने उसकी शिनाख्त की। उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है। शनिवार शाम को हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
बता दें, नवज्योति बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर 302 में तरुण खंडेलवाल और उनकी मां आरती रहते हैं। शुक्रवार रात को उनके मौसा नरेश आए हुए थे। तरुण ने पुलिस को बताया था कि रात तकरीबन 10:30 बजे एक युवक उनके फ्लैट में घुस आया। मां आरती ने देखकर शोर मचाया तो वह भागने लगा। अचानक वह बालकनी से गिर गया। उसकी मौत हो गई। शनिवार को अखबारों में खबर प्रकाशित होने पर मृतक के परिवारीजन आए। उसकी शिनाख्त जीते (25) पुत्र छेदीलाल के रूप में की। उसके भाई वीरे ने बताया कि जीते बिजली मिस्त्री था। उसे किसी ने बिजली का काम करने के लिए बुलाया था। उसकी हत्या की गई है। इस पर थाना हरीपर्वत में तहरीर दी। मृतक के दो बच्चे हैं। पति की मौत से पत्नी पुष्पा सदमे में है। वहीं शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवारीजनों ने हंगामा कर दिया। शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पर पुलिस आ गई। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जाएगा।