फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura saraf muder accused are sending sms for ransom money from jail

मथुराः रंगा-बिल्ला की जेल से चौथ वसूली, सराफ के पास आया एसएमएस

Sat, 03 Jun 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 03 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
mathura saraf muder accused are sending sms for ransom money from jail
राकेश रंगा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सराफा कारोबारियों की हत्या कर चार करोड़ का सोना लूटने वाले बदमाशों के जेल जाने के बाद अब उनके गुर्गों ने रंगदारी मांगनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को शहर के एक सराफा कारोबारी पर धमकी भरा फोन आया कि 15 लाख दे दो वरना मार दिए जाओगे। सराफा कारोबारी दहशत में है। उसे पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


शहर के कारोबारी दहशत में घिरते ही जा रहे हैं। अभी विकास अग्रवाल और मेघ अग्रवाल की हत्या के बाद फैली दहशत से शहर के कारोबारी उबर भी नहीं पाए थे कि अब रंगदारी वाले फोन पहुंचने लगे हैं। शहर के एक सराफा कारोबारी पर शुक्रवार रात से फोन और धमकी भरे संदेश आ रहे हैं। पहले संदेश में डेढ़ लाख रुपये मांगे गए हैं। 
विज्ञापन


जबकि दूसरे संदेश में 15 लाख रुपये मांगे हैं। संदेश और फोन करने वाला खुद को रंगा-बिल्ला का खास बता रहा है। धमकी दी गई है कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो जान से मार दिया जाएगा। इस धमकी भरे फोन और मैसेज से सराफा कारोबारी दहशत में है। स्थिति ये है कि अब उन्होंने अपने फोन उठाने ही बंद कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एसएसपी विनोद कुमार मिश्र से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। एसएसपी ने सराफा कारोबारी की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम को लगा दिया है। साथ ही सर्विलांस टीम उस नंबर को ट्रेस कर रही है जिससे फोन और मैसेज पहुंचे हैं। एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि सराफा कारोबारी को धमकियां मिलने की शिकायत उन्हें मिली है। जल्द ही धमकी देने वाले का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed