{"_id":"59f0a3e34f1c1bc9678b797d","slug":"mathura-loot-from-saraf","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः आंखों में मिर्च झोंककर सराफ से पांच लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुराः आंखों में मिर्च झोंककर सराफ से पांच लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला राया (मथुरा)
Updated Wed, 25 Oct 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
घायल सराफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में राया-बलदेव मार्ग पर बुधवार शाम गांव खिरारी के समीप पल्सर सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने सराफ ने आंख में मिर्च झोंककर पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी से भरा थैला लूट लिया।
सराफ के सिर में तमंचे का बट मारकर लहूलुहान करके लुटेरे फरार हो गए। सराफ गांव इटौली में दुकान को बंद करके अपने घर लौट रहा था। राया पुलिस ने लुटेरों की तलाश की पर कोई भी लुटेरा हाथ नहीं लगा।
बताया गया है कि मथुरा में थाना राया के बलदेव मार्ग पर लंकापुरी कालोनी निवासी मुकेश उर्फ पप्पन पुत्र कालीचरन की गांव इटौली में सराफा की दुकान है। बुधवार की सायं चार बजे सराफ दुकान को बंद करके अपनी बाइक से घर लौट रहा था।

demo pic
रास्ते में सराफ गांव खिरारी की समाधि स्थल के समीप पहुंचा ही था कि पल्सर सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने सराफ की आंखों में मिर्च झोंक दी। अनियंत्रित होकर बाइक सवार सराफ गिर पड़ा तो थैला छीनने पर विरोध करने पर लुटेरों ने सिर में तमंचे का बट मारकर सराफा को लहूलुहान कर दिया।
सराफ की माने तो थैले में चार किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के आभूषण के अलावा 45 हजार रुपये नकदी थी। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने घायल सराफ को अस्पताल भिजवाया। लूट की वारदात पर एसपी देहात आदित्य शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा ने बताया कि जल्द ही सराफ लूटकांड का खुलासा किया जाएगा।

एक सप्ताह में दो वारदातों ने खोली पुलिस की कलई
एक सप्ताह में पल्सर सवारों द्वारा दूसरी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है। बेखौफ होकर पल्सर सवार लुटेरे लूट करके पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।
दिवाली पर 19 अक्तूबर को छाता के गांव तरौली सुमाली में किराना व्यापारी बनवारी अग्रवाल की आंख में मिर्च झोंककर पल्सर सवार तीन लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एक सप्ताह बीतने के बाद भी आजतक इस लूट का खुलासा तक नहीं किया गया।