{"_id":"5a5a17fe4f1c1bf4408b494c","slug":"mathura-cabinate-minister-laxminarayan-chaudhry-relative-shot-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मथुरा में कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपीः मथुरा में कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर हंगामा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा)
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-दिल्ली हाईवे पर दौताना मोड़ के पास शनिवार की शाम को करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार हमलावरों ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के छोटे भाई पूर्व एमएलसी लेखराज चौधरी के समधी पूर्व प्रधान सरमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने फार्म हाउस से गांव को लौट रहे थे। पूर्व प्रधान की हत्या पर भड़के ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।
कोतवाली छाता के गांव गौंहारी निवासी चौधरी सरमन सिंह (63) पुत्र सुखीराम पूर्व प्रधान थे। हाईवे पर गांव दौताना के समीप उनका फार्म हाउस है। हर दिन की तरह पूर्व प्रधान बाइक से शनिवार शाम को करीब साढ़े छह बजे गांव लौट रहे थे।
वह अपने गांव के समीप ही पहुंचे थे कि बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान बाइक से गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने पूर्व प्रधान को नयति अस्पताल में भर्ती कराया।

बुलाई आसपास के थानों की पुलिस
मृतक पूर्व प्रधान सरमन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर पत्थर डालकर गांव गौंहारी के समीप जाम लगा दिया।
ग्रामीण पुलिस की लापरवाही बताते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण हटने को तैयार नहीं हुए।
आसपास के थानों का फोर्स और पुलिस के आला अफसर पहुंच गए। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस की टीमें हत्यारोपियों की तलाश कर रही हैं।

हत्या का इन पर मुकदमा
मथुरा-पूर्व प्रधान सरमन सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतक के पुत्र वीरेंद्र सिंह ने गौहारी निवासी क्षतिराम, धर्मवीर, प्रदीप और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जगह-जगह हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।