फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Many hotels in Sikandra running sex racket

सिकंदरा के कई होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट 

Sat, 03 Sep 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Many hotels in Sikandra running sex racket
सिकंदरा में कृष्ण कान्हा होटल में एएसपी के नेतृत्व में मारा गया छापा - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा स्थित होटल कृष्ण कान्हा में सेक्स रैकेट 15 दिन से चल रहा था। दिल्ली और कानपुर की कॉलगर्ल को बुकिंग पर बुलाया गया था। पुलिस की पूछताछ में होटल मालिक से यह जानकारी हुई है। इसके अलावा होटल से गिरफ्तार किए गए दस लोगों ने बताया है कि सिकंदरा के और भी कई होटलों में देह व्यापार चल रहा है। वे यहां आ चुके हैं। पुलिस ने उनसे पूरी डिटेल नोट की   है।
विज्ञापन

कृष्ण कान्हा होटल से पकड़े गए चार कॉलगर्ल सहित दस लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया ।बता दें, गुरुवार को पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा था। पुलिस ने होटल से मालिक मनोज यादव, मैनेजर मनोज गुप्ता, चार ग्राहक महेंद्र, हरेंद्र निवासी जलेसर, पंकज निवासी सादाबाद और रवि निवास सिरसागंज के साथ ही चार कॉलगर्ल पकड़ी थीं। इनमें तीन दिल्ली की थीं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि  युवकों के मोबाइल में व्हाट्स ग्रुप बने हैं। इन पर कार्ल गर्ल के फोटो के अलावा कई होटलों की डिटेल है। इनमें ज्यादातर सिकंदरा के ही हैं। कई एजेंटों के नंबर भी मिले हैं। इसके अलावा होटलों के मैनेजरों के नंबर हैं। पुलिस ने इसी आधार पर अपनी जांच शुरू की  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पकड़े गए सेक्स रैकेट
कृष्ण - कान्हा होटल में दो साल पहले भी सेक्स रैकेट पकड़ा गया था। तब पुलिस ने इस पर सील लगाने की संस्तुति कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी थी। लेकिन यह कार्रवाई नहीं हुई।

घंटों के हिसाब से लेते हैं पैसे
सिकंदरा के कई होटल सेक्स रैकेट चलाने के लिए बदनाम हैं। शहर की प्रमुख होटल एसोसिएशन इन होटलों को अपनी कमेटी में जगह नहीं देती हैं। इनमें यात्रियों से घंटों के हिसाब से पैसे लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed