फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many challenges in front of police

पुलिस के सामने आज भी चुनौतियों का पहाड़

Fri, 26 Feb 2016 01:57 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Fri, 26 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
many challenges in front of police
पुलिस अफसरों को भी मालूम है कि परीक्षा अभी खत्म नहीं हुई है। एक दिन जैसे-तैसे माहौल को बिगड़ने से बचा लिया गया। लेकिन चुनौती शुक्रवार को भी रहेगी। इसको ध्यान में रखकर आगरा रेंज के चारों जिलों आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी के अलावा अलीगढ़ रेंज से भी फोर्स बुला ली गई। मंटोला में रात को फोर्स और बढ़ा दी गई। धाकरान, नाई की मंडी, अरुण कुमार के घर आवास विकास के सेक्टर तीन और शहर के मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों में पुलिस तैनात कर दी गई। लगभग 1000 पुलिस वाले शांति व्यवस्था में लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, प्रमुख समाजसेवी डा. सिराज कुरैशी और जमालुद्दीन कुरैशी ने कहा है कि जिन लोगों ने वारदात की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन निर्दोषों के साथ मारपीट ठीक नहीं है। उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

चुनौती- 1
आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। पेशी के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने होंगे।
चुनौती - 2
आज जुमे की नमाज भी है। नमाज के बाद गुरुवार के घटनाक्रम पर चर्चा हो सकती है। पुलिस को नजर रखनी होगी।
चुनौती-3
अरुण माहौर की हत्या से मंटोला में काफी लोग गुस्से में है। पुलिस को माहौल पर पैनी नजर बनाए रखनी होगी। जरा सी चूक भारी पड़ सकती है।
फोर्स तैनाती
पीएसी    : 07 कंपनी
आरएएफ : 01कंपनी
राजपत्रित अधिकारी : 19
थाना प्रभारी : 25
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed