{"_id":"5953d4344f1c1b0f108b4610","slug":"man-take-money-from-atm-by-doing-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम के प्रयोग में नहीं लें अनजान की मदद, वरना होगा ये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम के प्रयोग में नहीं लें अनजान की मदद, वरना होगा ये
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 28 Jun 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
शाहगंज के अर्जुन नगर में कैश डिपोजिट कियोस्क में रुपये जमा करने पहुंचे सी-3, शांतिकुंज द्वितीय, अर्जुन नगर निवासी रिटायर्ड सूबेदार शिवचरन सिंह सिकरवार को मदद के बहाने एक युवक ने 1.29 लाख का चूना लगा दिया। युवक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। साइबर क्राइम सेल जांच कर रही है। उसके पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं।
शिवचरन पांच अप्रैल को अर्जुन नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के कियोस्क में एक लाख रुपये जमा करने गए थे। केबिन में एक युवक से मदद मांगी। युवक ने मौका पाकर एटीएम कार्ड बदल दिया। 13 अप्रैल को शिवचरन एक बार फिर कियोस्क में 1.30 लाख रुपये जमा करने गए। उन्हें अपने खाते से रुपये भी निकालने थे।
इसके लिए बैंक पहुंचे तो पता चला कि पांच अप्रैल को 40 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। 13 अप्रैल को 89 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने एटीएम कार्ड चेक किया तो वह किसी तनु अग्रवाल का था। इस पर बैंक कर्मियों से शिकायत की। उन्होंने बताया कि खाते से आनलाइन शापिंग और एटीएम से रकम निकाली गई है। पुलिस से शिकायत की। थाना शाहगंज में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम सेल के मुताबिक, एटीएम से पैसा निकालने जाएं या फिर कियोस्क में रकम जमा करनी हो तो भी किसी अंजान व्यक्ति की मदद न लें। अपना पासवर्ड किसी को भी न बताएं। केबिन में एक से अधिक व्यक्ति के होने पर बैंक या गार्ड से शिकायत करें। अगर, गार्ड नहीं है तो उस एटीएम से लेन-देन करने से बचें। शहर के कई एटीएम पर मदद के बहाने लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर कई बार वारदात हो चुकी हैं।