फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man suicide after torture of police and wife in agra

पत्नी और पुलिस के टॉर्चर से परेशान युवक ने खत्म कर ली जिंदगी

Wed, 05 Jul 2017 05:48 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
टीम डिजिटल आगरा Updated Wed, 05 Jul 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
man suicide after torture of police and wife in agra
मामले की जानकारी देते ‌प‌िता - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक युवक ने पत्नी और ससुरालीजनों के टॉर्चर के बाद पुलिस की धमकी से परेशान होकर सुइसाइड कर ली। बताया गया है कि मृतक बिजनेस में घाटे को लेकर भी परेशान था। ऐसे में एक साथ खराब हुए हालातों ने उसे तोड़कर रख दिया और उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आवास विकास के सेक्टर 16 निवासी गिरीश कश्यप (38) पुत्र रमेश चंद्र कश्यप को व्यापार में घाटा हो गया था। वह अपनी गाड़ी की किश्त भी जमा नहीं कर पा रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि उन्होंने उसकी मदद के लिए भी कहा लेकिन गिरीश ने पिता से मदद नहीं ली। इसी बीच एक जुलाई को उसका पत्नी से झगड़ा हो गया।  
विज्ञापन


पिता ने बताया कि पत्नी से झगड़े के बाद गिरीश के ससुरालीजन भी आ गए और उन्होंने इसके बाद उससे मारपीट की। बाद में थाने जाकर शि‌कायत कर दी। थाने में पुलिस करीब दो घंटे तक उसे बैठाए रही और बाद में पत्नी से समझौता कराकर छोड़ दिया। लेकिन पत्नी फिर भी नहीं मानी और उसने महिला थाने जाकर अपने पति की शिकायत कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरीश के पिता ने बताया कि गिरीश दिल्ली गया हुआ था। इसी दौरान उसके पास महिला थाने से फोन आया। आरोप है कि थाने से फोन करने वाले ने उसे धमकी दी और पत्नी की शिकायत को लेकर थाने आने की बात कही। उसने घर आकर यह बात अपने परिवारीजनों को बताई। मंगलवार रात को गिरीश इतना तनाव में आ गया कि उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 


परिवारीजनों ने उसका शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। मामले में मृतक के पिता ने पत्नी और ससुरालियों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed