फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man removed buried body of one and half year old girl in vrindavan

जमीन से बच्ची का शव निकाल युवक ने की दरिंदगी, मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा

Thu, 27 Dec 2018 07:34 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 27 Dec 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
man removed buried body of one and half year old girl in vrindavan
प्रतीकात्मक तस्वीर
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक साधुवेशधारी युवक ने गुरुवार को जमीन में दफनाई गई डेढ़ वर्ष की बच्ची का शव निकालकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने बच्ची के शव की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। 
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की जब साधु पर नजर पड़ी तो मंजर देखकर सहम गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में मृतक बच्ची के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


वृंदावन के एक गांव में डेढ़ वर्षीय बच्ची की बुधवार की शाम तबीयत बिगड़ गई और देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने गुरुवार की सुबह उसके शव को गांव के बाहर जमीन में दफना दिया और घर चले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट चीरा, कान काटा

दोपहर में गांव के ही रहने वाले साधुवेशधारी युवक ने दफनाए गए शव को बाहर निकाल लिया और पास के खेत में ले गया। ग्रामीणों के मुताबिक साधु शव के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसने मृत बच्ची का पेट चीर दिया और एक कान भी काटा डाला। 

चरवाहों और ग्रामीणों ने जब इस घटना को देखा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। लोगों को देख आरोपी ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई कर डाली। खबर मिलते ही मृतक बच्ची के परिजन भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और कोतवाली ले आए। कोतवाली में मृतक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 297 (शव के साथ छेडछाड़ करना) में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed