फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man murdered in Mathura under mysterious circumstances

परिवारीजन घर में ही रहे और युवक की हो गई हत्या

Sat, 05 Aug 2017 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सौंख (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला सौंख (मथुरा) Updated Sat, 05 Aug 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
man murdered in Mathura under mysterious circumstances
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में थाना मगोर्रा क्षेत्र के नगला कंजा में शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे घर के कमरे में चारपाई पर सो रहे युवक की सिर और माथे पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतक की बांई आंख सूजी थी और गला भी फूला था। हत्या के पीछे अब तक कोई वजह सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना मगोर्रा के नगला कंजा निवासी धर्मेंद्र (23) पुत्र राजवीर सिंह चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था। दो दिन पहले ही वह यहां आया था। मृतक युवक धर्मेंद्र का चार माह पूर्व आगरा के नगला अजीता निवासी रामगोपाल सिंह की पुत्री रमाकुमारी के साथ विवाह हुआ था। 
विज्ञापन


पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। परिजनों की मानें तो रात करीब ढाई बजे उठी उसकी छोटी बहन जब उसके कमरे में गई तो खून से लथपथ भाई को देखकर चीख पड़ी। चीख सुन कर मां और बराबर में रहने वाले चचेरे भाई भी आ गए। चचेरे भाई धर्मेंद्र को हास्पिटल लेकर घूमते रहे, पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि रात डेढ़ बजे तक धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह छह बजे परिवारीजनों ने मगोर्रा पुलिस को युवक की हत्या की सूचना दी। मगोर्रा पुलिस पहुंची तो जमीन एवं चारपाई पर खून नहीं मिला पर मृतक के कपड़ों पर खून था। फॉरेसिक टीम ने तथ्य जुटाए। पेशे से चालक पिता राजवीर सवेरे लौटे तो दंग रह गए। पिता ने हत्या का मुकदमा थाना मगोर्रा में दर्ज कराया है। पत्नी भी लौट आई। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि हत्या सिर पर प्रहार करके की गई है। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। मृतक का मोबाइल पुलिस को नहीं मिला है। 

युवक की हत्या के अनसुलझे सवाल

सौंख में  युवक की हत्या के कई सवाल अनसुलझे हैं। पहला यह कि बराबर के कमरे में सो रही मां और बहन को धर्मेंद्र पर प्रहार होने या उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज क्यों नहीं सुनाई थी। कहीं ऐसा तो नहीं कि मारने से पहले उसे बेहोश कर दिया गया था। दूसरा सवाल यह है कि जब धर्मेंद्र के कपड़े खून से सने थे, तो चारपाई और जमीन पर खून क्यों नहीं मिला।

तीसरा, जब धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी तो साढ़े चार घंटे बाद ही पुलिस को हत्या की खबर क्यों दी गई। चौथा सवाल यह है कि धर्मेंद्र मोबाइल गायब है, क्या अब तक पुलिस ने मोबाइल का नंबर सर्विलांस पर लिया है। ऐसे कई सवाल पुलिस के लिए पहेली बने हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed