फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man murdered in etah for land

दो माह बाद बहन के घर से लौटा था युवक, रात में ही मर्डर

Sat, 26 Aug 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मारहरा (एटा)
ब्यूरो/अमर उजाला मारहरा (एटा) Updated Sat, 26 Aug 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
man murdered in etah for land
हत्या - फोटो : अमर उजाला
एटा के मारहरा में दो माह बाद बहन के घर से लौटे युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को हत्यारों ने करुआमई गांव के पास ज्वार के खेत में डाल दिया। हत्या के पीछे जमीन का लालच होने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी ने निरीक्षण कर पुलिस को घटना का जल्द पर्दाफाश करने को मारहरा पुलिस से कहा है।
विज्ञापन


एटा के थाना मारहरा क्षेत्र के गांव पिदौरा निवासी महावीर (35) पुत्र श्यामलाल अविवाहित है। दो माह पहले वह अपनी बहन कुंती देवी के घर कपसइया थाना सिकंदराराऊ हाथरस गया था। जहां से शुक्रवार देर शाम वह अपने घर लौटा था। घर आने के बाद देर शाम वह अचानक लापता हो गया। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह को जब पिदौरा गांव के बच्चे स्कूल के लिए जा रहे थे। उसी समय बच्चों ने ज्वार के खेत में महावीर का शव पड़ा हुआ देखा। जानकारी पाकर परिवारीजनों के साथ ही गांव के अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने घटना से मारहरा पुलिस को अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पाकर मारहरा पुलिस के साथ ही एसएसपी अखिलेश चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि युवक के गले पर निशान है। ऐसे में उसकी हत्या गला दबाकर होने की आशंका जताई जा रही है। वही मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई सालिगराम ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ दर्ज कराई है।

मृतक के हिस्से में है तीन बीघा जमीन

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे लोगों ने बताया कि मृतक महावीर के हिस्से में तीन बीघा जमीन है, जो काफी मंहगी है। मृतक की शादी नहीं हुई थी। ऐसे मे वह शराब पीने का शौकीन था। सूत्रों की माने तो मृतक अपने हिस्से की जमीन बेंचना चाहता था। ऐसे में लोगों के अंदर चर्चा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि उसकी हत्या उसी जमीन के लालच में की गई हो। फिलहाल पुलिस मृतक के नजदीक रहने वाले लोगों पर शक जाहिर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed