फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man murder brutally in mainpuri

मैनपुरी में रिश्तों का कत्ल, भाई और चाचा ने युवक को ईंट से कुचलकर मारा

Tue, 10 Oct 2017 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बेवर (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला बेवर (मैनपुरी) Updated Tue, 10 Oct 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
man murder brutally in mainpuri
मह‌िलाएं ‌व‌िलाप करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में बेवर के गांव टिकुरी में सोमवार की रात एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने एक युवक की ईंटों से कूच कूचकर हत्या कर दी। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताया गया है कि गांव टिकुरी निवासी मनोज कुमार (35) सोमवार रात को घर में मौजूद था। उसका 10 वर्षीय पुत्र भी बरामदे में खेल रहा था। आरोप है कि इसी बीच रिश्ते के चाचा गुरुप्रकाश और उसके पुत्र ऋषि छत के रास्ते घर में घुस आए। आते ही गाली गलौज करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

जान बचाने आई पत्नी को ‌दिया धक्का

मनोज ने जब मना किया तो आरोपियों ने घर में रखी ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। आरोप है कि पत्नी आरती जब बचाने पहुंची तो उसे धक्का देकर हटा दिया। इसके बाद आरोपियों ने पत्नी के सामने ही मनोज की ईंट पत्थरों से कूच कूचकर हत्या कर दी। 

चीख पुकार सुन जब कुछ लोग बचाने के लिए आगे बढे़ तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी वहां से चले गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। 

पत्नी आरती ने गुरुप्रकाश और उसके पुत्र ऋषि के विरुद्ध ईंट पत्थर से कुचल कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed