फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man in radhakund write about son behaviour in suicide note

जान देने से पहले वृद्ध ने सुइसाइड नोट में बड़े बेटे के लिए लिखा ये सब

Fri, 16 Jun 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला राधाकुंड (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला राधाकुंड (मथुरा) Updated Fri, 16 Jun 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
man in radhakund write about son behaviour in suicide note
suicide
मथुरा के राधाकुंड में सुबह 10 बजे घर से दवाई लेने निकले रिटायर्ड कानूनगो का शव संदिग्ध परिस्थितियों में राधाकुंड के कुसुम सरोवर में मिला। बैग से एक सुइसाइड नोट भी मिला है जिसमें मौत के लिए बड़े बेटे को जिम्मेदार ठहराया गया है। गोवर्धन पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

 
थाना गोवर्धन के गांव अड़ींग निवासी खेमचंद मित्तल (82) के दो बेटे हैं बड़ा बेटा दिनेश और छोटा महेश। वह बेटे महेश से गोवर्धन में दवाई लेने को कहकर घर से निकले थे। उधर, दोपहर दो बजे राधाकुंड के कुसुम सरोवर में एक वृद्ध का शव उतराता देख गार्ड ने पुलिस को खबर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को सरोवर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पास में बनी छतरी पर मिले एक बैग से सुइसाइड नोट मिला। इस सुइसाइड नोट के जरिए शव की शिनाख्त रिटायर्ड कानूनगो खेमचंद मित्तल के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को खबर दी। छोटे बेटे महेश ने पुलिस को बताया कि पिता दवाई लेने के लिए कहकर सुबह 11 बजे घर से निकले थे। इसके बाद वह राधाकुंड कैसे पहुंचे किसी को नहीं पता। 

थाना गोवर्धन प्रभारी को संबोधित सुइसाइड नोट में रिटायर्ड कानूनगो ने लिखा है कि ‘यह मेरा आखिर पत्र है। इसमें जो लिख रहा हूं वह शत-प्रतिशत सत्य है। मेरा बड़ा लड़का शराबी है। मुझे आए दिन मारता है। 13 जून की रात को उसने मेरी धोती उतारकर मेरे गले में फांसी लगा दी थी। 


मैंने बामुश्किल अपनी जान बचाई। वह मुझसे जबरन एक लाख रुपये ले गया। मैं जीवन से दुखी होकर इस जगह अपनी जान गवां रहा हूं। कृपया इसको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। विस्तृत बातें उच्चाधिकारियों से पत्र में लिख दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed