फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man in agra shot by brother

मृतक आश्रित कोटे में नौकरी के लिए बड़े भाई को मार दी गोली

Mon, 28 Aug 2017 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 28 Aug 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
man in agra shot by brother
घायल - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माद्दौला स्थित पावर हाउस कालोनी में सोमवार को सुबह छह बजे विद्युत विभाग के कर्मचारी को गोली मार दी गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी दशा गंभीर बनी हुई है। गोली मारने का आरोप घायल के छोटे भाई पर ही है। वह पिता की मौत के बाद बड़े भाई की विद्युत विभाग में मृतक आश्रित कोटे से नौकरी लगने से खफा था। इसको लेकर घर में झगड़े भी होते थे।
विज्ञापन

 
बताया गया है कि आगरा की पावर हाउस कालोनी के रहने वाले छेंदालाल की दो साल पहले मौत हो गई थी। वह विद्युत विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनके तीन बेटे कुलदीप, प्रदीप और नीतेश हैं। विद्युत विभाग में मृतक आश्रित कोटे में एक साल पहले प्रदीप की नौकरी लग गई। 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में परिवारीजनों ने बताया कि प्रदीप का छोटा भाई नीतेश भी नौकरी करना चाहता था। मगर, उसकी नौकरी नहीं लग सकी। इससे वह खफा है। आए दिन रुपयों की मांग करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन से नीतेश 3500 रुपये प्रदीप से मांग रहा था। प्रदीप ने रुपये देने से इनकार कर दिया। रविवार रात को भी दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। सोमवार सुबह प्रदीप अपने कमरे में सो रहा था। तभी नीतेश आया। 

उसने अचानक तमंचे से फायर कर दिया। गोली प्रदीप के पेट में जा लगी। वह घायल हो गया। उसकी चीखपुकार सुनकर बड़ा भाई कुलदीप आ गया। उसने नीतेश को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कुलदीप ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

मुझे मिलनी चाहिए थी नौकरी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी नीतेश बताया कि मां सरला ने उसे बताया था कि पिता की इच्छा थी कि मृतक आश्रित कोटे में उसकी नौकरी लगे। मगर, बड़ा भाई नौकरी करने लगा। इतना ही नहीं मां ने प्रदीप के खाते में ही 2.40 लाख रुपये जमा करा दिए।

तीन महीने पहले मां की भी मौत हो गई थी। भाई एक भी रुपया उसको नहीं दे रहा था। शादी भी करना नहीं चाहता था। वह 3500 रुपये उधार मांग रहा था। कुछ दिन बाद लौटाने के लिए बोल दिया था।

उसका कहना था कि वह भाइयों से प्यार करता है। बड़े भाई की शादी हो चुकी है। उनके दो बच्चे हैं। प्रदीप को वह गोली नहीं मारना चाहता था, बल्कि डराना चाहता था। मगर, किसी तरह से गोली चल गई। एक व्यक्ति से तमंचा लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed