{"_id":"5d42835a8ebc3e6d0f40e00f","slug":"man-found-dead-in-the-house-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मकान से आ रही थी बदबू, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर इस हाल में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मकान से आ रही थी बदबू, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर इस हाल में मिला युवक का शव
Thu, 01 Aug 2019 07:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 01 Aug 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कस्बे में जलालपुर रोड पर खुशी रेजीडेंसी में पत्नी और बच्चों से अलग रह रहे युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे के रोशनदान पर लटका हुआ था। घर से उठी दुर्गंध से आसपास के लोगों को जानकारी हुई। पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस का कहना है कि शव दो से तीन दिन पुराना है।
आगरा के शाहगंज, केदार नगर निवासी अविकल (40) पुत्र अशोक शर्मा दो साल से फरह के जलालपुर रोड पर खुशी रेजीडेंसी में परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस की मानें तो करीब चार माह पूर्व पति से विवाद के चलते उसकी पत्नी आरती शर्मा, दो बेटियां महक और प्राची छोड़कर मायके में रहने लगी।
तनाव में आए युवक ने गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार को युवक के मकान से बदबू आने लगी तो सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रोशनदान पर युवक का शव लटका हुआ था। पुलिस ने शव को उतारकर परिजनों को सूचित किया।

Trending Videos
प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद पटेल ने बताया कि शव तीन दिन पुराना होने से बदबू आई है। मृतक के शरीर पर फफोले पड़ गए थे। ऐसा लग रहा था कि जल गया हो। मृतक के बहनोई ने लिखकर दिया है कि तनाव में उनके साले ने सुसाइड किया है।
बदबू से बेहाल हुए पुलिसकर्मी, हो गई उल्टियां
बदबू इस कदर थी कि कमरे में घुसने के लिए पुलिसकर्मी घबरा रहे थे। पुलिसकर्मी घुसे तो कई को उल्टियां भी हो गईं। आखिरकार बदबू मिटाने का इंतजाम करने के बाद ही कमरे में घुसे पुलिसकर्मियों ने शव को रोशनदान से उतारा। पुलिस की सूचना पर छह घंटे बाद ही परिजन पहुंचे। ऐसा पुलिस का कहना है।