{"_id":"59aab7624f1c1b5a738b4d67","slug":"man-burnt-alive-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए भाई को जिंदा जलाया, पुलिस ने चिता से निकाली अधजली लाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के लिए भाई को जिंदा जलाया, पुलिस ने चिता से निकाली अधजली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसागंज (ब्यूरो)
Updated Sat, 02 Sep 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया मुसाहयतपुर में केरोसिन डाल कर एक युवक को जिंदा जला दिया गया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची डायल 100 ने चिता से युवक का अधजला शव उठा कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक के भाई और भाभी को हिरासत में लिया है।
बताया गया है कि ग्राम खेरिया मुसाहयतपुर में शुक्रवार की रात 11 बजे रामगोपाल के छोटे बेटे भगवानदास (28) की चीखने की आवाज आई। ग्रामीण पहुंचे तो भगवानदास आग की लपटों से घिरा चीख रहा था। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घर पर बड़ा भाई रमेश, उसकी पत्नी पार्वती और वृद्ध मां मौजूद थी।
सुबह भगवान दास के शव को उसका भाई रमेश अकेले ही अंतिम संस्कार को ले जाने लगा तब गांव वालों को शक किया। किसी ग्रामीण ने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी कि भाई ने भाई की हत्या कर दी और शव खेत में जलाया जा रहा है।

पुलिस ने डाला चिता पर पानी
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर यूपी 100 के सिपाही और थाना पुलिस पहुंची तो भगवानदास के खेत में उसका शव जलाया रहा था। पुलिस ने चिता पर पानी डाला और अधजला शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हत्या की आशंका पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रमेश और उसकी पत्नी पार्वती को हिरासत में ले लिया।
पुलिस रमेश के घर पहुंची तो वहां साफ सफाई की गई थी। रमेश का कहना है कि भगवानदास पंजाब में नौकरी करता था। पांच दिन पहले गांव आया था। उसने आत्महत्या की है। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

गांव में चर्चा ये भी
भगवानदास की मौत के बाद गांव में कई तरह से चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि पिता के देहांत के बाद चार भाइयों ने अपनी जमीन बेच दी थी लेकिन भगवानदास ने अपने हिस्से की जमीन बेची नहीं थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि भगवानदास नौकरी से लौटा तो उसके पास 50 हजार रुपये थे जो विवाद का कारण बने हैं।
थाना प्रभारी सिरसागंज अनिल कुमार का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जनकारी मिली है कि शुक्रवार रात को दोनों भाईयों के बीच विवाद हुआ था, इसके बाद भगवानदास ने मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।