फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri samajwadi party leader body found on agra lucknow expressway in firozabad

मैनपुरी के सपा नेता की हत्या, एक्सप्रेसवे पर शव फेंक कर भागे आरोपी

Thu, 28 Dec 2017 08:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 28 Dec 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
mainpuri samajwadi party leader body found on agra lucknow expressway in firozabad
सुखराम ‌स‌िंह यादव (इनसेट) - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थित थाना नगला खंगर क्षेत्र के भदान रेलवे स्टेशन के पास स्कर्पियों में परिचालक सीट पर एक व्यक्ति का शव होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उनकी शिनाख्त जनपद मैनपुरी के थाना कुर्रा के नगला डूडे निवासी सुखराम यादव (36) के रूप में की। मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना पुलिस ने अभियोग दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जिला मैनपुरी के थाना कुर्रा के गांव नगला डूडे निवासी सुखराम यादव (36) पुत्र नजर सिंह यादव सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। सपा सरकार में वह खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य भी थे। परिवारीजनों की मानें तो 26 दिसंबर को सुखराम यादव लखनऊ से परिवार के सदस्यों के साथ अपने गांव नगला डूडे पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

mainpuri samajwadi party leader body found on agra lucknow expressway in firozabad
कार - फोटो : अमर उजाला
सदस्यों को गांव में छोड़ने के बाद शाम को आगरा और मथुरा जाने की कहकर अकेले ही स्कार्पियों से निकले थे। मृतक की पत्नी कुसुमा देवी ने बताया देर शाम को संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल बंद जाता रहा। इसके कारण कोई बात नहीं हुई। 

गुरुवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र के भदान रेलवे स्टेशन के पास स्कार्पियों में शव परिचालक की सीट में पड़ा मिला। शव की सूचना मिलने के साथ एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल की पड़ताल की। 

सपा नेता के गले में निशान होने के कारण आशंका है कि उनकी गला घोंटकर कहीं अन्य जगह हत्या की गई है। शव को स्कार्पियो में ही लाकर यहां छोड़ दिया गया है। थानाध्यक्ष नगला खंगर ने बताया मृतक की पत्नी कुसुमा देवी ने नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। अभियोग दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सपा नेता पहुंचे जिला अस्पताल

mainpuri samajwadi party leader body found on agra lucknow expressway in firozabad
अागरा लखनऊ एक्‍सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता की हत्या कर शव नगला खंगर क्षेत्र में डालने की सूचना मिलते ही सपा के एमएलसी डा. दिलीप यादव एवं पूर्व विधायक रमेशचंद्र चंचल, जिलाध्यक्ष सुमनदेवी सविता, महानगर अध्यक्ष शमशाद बाबा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, रघुवीर सिंह सविता, रघुराज सिंह सविता, विजय आर्या, उदयवीर सिंह यादव, राजकुमार राठौर, मातादीन यादव के साथ अन्य सपा नेता अस्पताल पहुंच गए। 

एक्सप्रेसवे पर पुलिया के पास जिस स्थिति में कार मिली है, उससे साफ लगता है कि एक्सप्रेसवे से पुलिया की तरफ कार को ढकेला गया है। कार का एक पहिया साइड की नाली में धंसी मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस को कार का गेट खुला मिला। सुखराम के शव का आधा हिस्सा सीट पर था और आधा सीट से नीचे लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed