फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Looted from retired army subedar in Janata Express

चलती ट्रेन में फिर हुई वारदात, जनता एक्सप्रेस में सेना के रिटायर्ड सूबेदार से लूट

Sat, 31 Aug 2019 01:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Aug 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Looted from retired army subedar in Janata Express
प्रतीकात्मक तस्वीर
चलती ट्रेनों में लूट और चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बेखौफ लुटेरों ने इस बार जनता एक्सप्रेस में सफर कर रहे रिटायर्ड सैन्यकर्मी को शिकार बनाया। बदमाश उनसे ढाई लाख के जेवरात व नकदी से भरा बैग लूटकर चलती ट्रेन से कूद गए। 
विज्ञापन


घटना राजस्थान के गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के समीप की है। अलीगढ़ जनपद के गोंडा निवासी रिटायर्ड सूबेदार मुकेश शर्मा मुंबई से पंजाब के फिरोजपुर जा रही जनता एक्सप्रेस के एस वन कोच में बर्थ संख्या 39 पर सफर कर रहे थे। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: युवतियों से डेटिंग का झांसा देकर लोगों से डेढ़ करोड़ ठगे, बीहड़ में बनाईं कोठियां, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश शर्मा के मुताबिक रात करीब तीन बजे पांच बदमाशों बोगी में घुस आए। उस वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। बदमाशों ने मुकेश शर्मा से बैग छीन लिया। गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के समीप सभी बदमाश चलती ट्रेन से कूद गए। 
 

मथुरा जीआरपी थाने में दी तहरीर

शनिवार सुबह जब मथुरा जंक्शन पर ट्रेन पहुंची। यहां पीड़ित मुकेश शर्मा ने जीआरपी थाने में तहरीर दी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित के अनुसार बैग में ढाई लाख रुपये के जेवरात और नकदी थी। जीआरपी जांच में जुट गई है। 

बता दें कि एक महीने के अंदर चलती ट्रेन में लूट की दूसरी वारदात है। इससे पूर्व तीन अगस्त को त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस में मां-बेटी से बदमाशों ने बैग छीन लिया था। पीछा करने पर बदमाशों ने चलती ट्रेन से मां-बेटी फेंक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed