फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot in jewelry showroom of agra

राजपुर चुंगी पर ज्वेलरी शोरूम में डाका

Fri, 28 Apr 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 28 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
loot in jewelry showroom of agra
सीसीटीवी में ‌कैद लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
राजपुर चुंगी के महादेव नगर में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे कैला देवी ज्वेलर्स में डाका पड़ गया। ग्राहक बनकर पहुंचे हथियारों से लैस पांच बदमाशों ने शोरूम का शटर गिराकर ज्वेलर राजकुमार वर्मा पर तमंचे तान दिए। उनकी पिटाई करते हुए लगभग चार किलो चांदी, ढाई तोला सोना के जेवरात, 40 हजार कैश और लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ली। इस दौरान एक बदमाश बाहर खड़ा रहा। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई लेकिन बदमाशों के चेहरे देखकर भी पुलिस अभी उनकी पहचान तक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


राजकुमार वर्मा ने बताया कि पहले एक बदमाश ग्राहक बनकर आया था। उसने शादी के लिए जेवरात खरीदने की बात कही थी। बताया था कि पड़ोस में ही वे लोग किराए पर रहने के लिए आए हैं। वह बदमाश यह कहकर चला गया था कि परिवार के साथ थोड़ी देर में फिर से आएगा।
विज्ञापन


10 मिनट बाद ही तीन बाइक पर छह बदमाश आए। एक बाहर खड़ा रहा। पांच ने अंदर घुसते ही शटर गिरा दिया। तीन बदमाशों ने उन पर तमंचे तान दिए। उन्होंने पूछा कि यह क्या कर रहो तो उनके सिर में तमंचे की बट मारी। पहले सोने और चांदी के जेवरात लूटे, फिर तिजोरी से कैश और रिवाल्वर ले लिए। इसके बाद बदमाश भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एक साथी को सुनील कहकर संबोधित किया था। उनके शोर मचाने पर आस-पास के लोग आ गए। सूचना पर थोड़ी देर में पुलिस पहुंची। उधर, पुलिस ने बताया कि सी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। बदमाश 25 से 30 साल उम्र के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed