फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot in agra fifty meter away from the police chowki

चौकी से 50 मीटर की दूरी पर बेखौफ होकर आधा घंटे तक की लाखों की लूट

Wed, 12 Jul 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 12 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
loot in agra fifty meter away from the police chowki
अागरा में लूट - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना जगदीशपुरा की बोदला पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर सिकंदरा रोड पर एमएस काम्प्लेक्स में बुधवार दोपहर 1.30 बजे बदमाशों ने टांसपोर्टर मदन गोपाल शर्मा के घर में डाका डाला। ट्रांसपोर्टर और उनकी वृद्ध मां को बंधक बनाने के बाद 1.5 लाख रुपये और सोने के जेवरात लूट लिए। तमंचा दिखाने के दौरान फायर होने से एक बदमाश को ही गोली लग गई। इसके बावजूद वह 30 मिनट तक लूटपाट करने के बाद भागे। घटना से बाजार में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


सिकंदरा रोड पर चार मंजिला एमएस काम्प्लेक्स है। काम्प्लेक्स में 13 दुकान हैं। इनमें आठ दुकान किराये पर उठी हुई है। काम्प्लेक्स मालिक प्रेमचंद्र शर्मा का बेटा मदन गोपाल शर्मा ट्रांसपोर्टर है। मदन अपनी 70 वर्षीय मां फूलवती के साथ दूसरी मंजिल पर फ्लैट में रहते हैं। दोपहर तकरीबन 1.30 बजे चार बदमाश आए। दरवाजा खटखटाया। एक  ने उनसे कहा कि शिव परिक्रमा पर काम्प्लेक्स के नीचे भंडारा लगाने की अनुमति चाहिए। गेट खोलने के लिए बोलने लगे। 
विज्ञापन


मदन के गेट खोलते ही एक बदमाश ने उनके सीने पर तमंचा लगा दिया, जबकि दो ने मदन को पकड़कर पीछे खींच लिया। मदन की चीख सुनकर फूलवर्ती आईं तो एक बदमाश उनकी तरफ दौड़ा। उन्हें बेड पर गिराने के बाद उनके ऊपर बैठ गया। बदमाश ने तमंचा निकाला तो उससे फायर हो गया। उसके पैर में गोली लग गई। बदमाश घबरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने ट्रांसपोर्टर और उनकी मां के हाथ साड़ी से बांध दिए। इसके बाद अलमारी से 1.5 लाख रुपये और चार तोले सोने के जेवरात लूट लिए। उन्हें बाथरूम में बंद करने के बाद भाग निकले। मदन ने बताया कि वह आधा घंटे बाद बाथरूम का गेट तोड़ने के बाद बाहर आए। तब कहीं शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुटने पर पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह, एसपी क्राइम मनोज सोनकर, नवागत सीओ उदयराज सिंह और जगदीशपुरा पुलिस पहुंच गई। 


पुलिस चौकी के पास वारदात से लोगों में आक्रोश है। उनका कहना था कि चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर बदमाशों ने लूट करके पुलिस को चुनौती दी है। चार बदमाश घर में घुसे और दो बदमाश बाहर खड़े रहे होंगे। तीन बदमाश तीन दिन पहले भंडारे की अनुमति लेने मदन के पास आए थे। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए टीम को लगाया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed