{"_id":"c0f10d8ff9e7998929ad6a1ff1c4bbff","slug":"loot-hindi-news-144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारियों से एक करोड़ लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु व्यापारियों से एक करोड़ लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 29 Dec 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा से स्विफ्ट डिजायर कार में अपने गांव कागारौल लौट रहे पशु व्यापारी रफीक और उसके भतीजे चंदा उर्फ भल्ला से नगला परमाल के पास गांव झींगरा मोड़ पर सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक करोड़ कैश लूट लिए जाने से जबरदस्त सनसनी फैल गई। इनोवा कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर स्विफ्ट रुकवाई और कैश लूटने के बाद गोलियां चलाते हुए ही भागे। थोड़ी दूर ककुआ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर पैदल ही भाग निकले। इसके बाद एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक आस पास कांबिंग करते रहे लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
यह इस साल की सबसे बड़ी कैश लूट है। वो भी तब हुई है, जब आज आगरा में होने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम के लिए तगड़ी सुरक्षा के दावे किए जा रहे थे। माना जा रहा है कि बदमाश आगरा शहर से ही रफीक और चंदा के पीछे लगे थे। व्यापारियों ने संजय प्लेस स्थित एक्सिस बैंक शाखा से 50 लाख रुपये निकलवाए थे। इतनी ही उधार दी गई रकम पशु व्यापारियों से वापस मिली थी। एक करोड़ थैले में थे। आगरा-जगनेर रोड पर बदमाशों ने अपनी इनोवा से स्विफ्ट को ओवरटेक कर रुकवाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। चालक अकील ने कार की स्पीड और बढ़ा दी।
इसके बाद बदमाशों ने अपनी इनोवा (यूपी 86 आर 6466) में आगे निकालकर एक केबाद एक तीन फायर किए और स्विफ्ट रुकवा ली। लेकिन चाचा-भतीजा ने साहस नहीं छोड़ा, छह बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने उन्हें तमंचे की बट मारी और फिर से फायर किए और थैला छीन लिए। इसके बाद भागते समय भी चार-पांच गोलियां चलाकर गए।
विज्ञापन
एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि बदमाश गाड़ी छोड़कर भागे हैं। उनकी तलाश में कांबिंग कराई जा रही है। आगरा में संजय प्लेस स्थित बैंक से रुपये निकालकर स्विफ्ट डियार कार में सवार होकर कागारौल लौट रहे पशु व्यापारियों से इनोवा सवार लुटेरों ने एक करोड़ रुपये लूट लिए। इनोवा सवारों ने वारदात को अंजाम देने से पहले व्यापारियों की कार रुकवाने का काफी प्रयास किया। कार न रोकने पर लुटेरों ने फायरिंग करते हुए उन्हें क्रास कर अपनी कार रोड पर लगा दी और व्यापारियों पर हमला बोल दिया। घटना शाम लगभग साढ़े छह बजे की है।
सबसे बड़ी लूट में उड़ा हाई अलर्ट का दावा
सीएम अखिलेश यादव आज शहर में होंगे। दो दिन पहले से पुलिस हाई अलर्ट पर बताई जा रही थी। नए साल से लिए भी चौकसी के दावे थे। आतंकी संगठन आईएस की धमकी के मद्देनजर भी सुरक्षा बढ़ाने पर जोर था। लेकिन ऐसे तमाम दावों के बीच बदमाशों ने एक करोड़ कैश लूट लिया। वो भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर। न जाने यह कैसी हाई सिक्योरिटी है, जिसमें बदमाश पैदल ही भाग निकले। कहीं एक सिपाही तक नहीं आया लुटेरों के रास्ते में।
आगरा के इतिहास में इतनी बड़ी कैश लूट पहली बार हुई है। हालांकि इसी साल शहर में सराफ रिंकू बंसल से 1.65 करोड़ का सोना लूटा गया था। इसके बाद प्रांशू ज्वैलर्स से 30 लाख का सोना लूटा गया। सोने-चांदी की कई बड़ी लूट हुई लेकिन कैश इतना कभी नहीं लूटा गया। पांच साल पहले ट्रांसपोर्ट नगर के सामने व्यापारी से 25 लाख लूटे गए थे।
बदमाशों का दुस्साहस देखिए। तीन गोलियां चलाकर गाड़ी रुकवाई। इसके बाद चार फायर करके लूट की। फिर फायरिंग करते हुए भागे। पुलिस तब पहुंची जब बदमाशों के दूर जाने के बाद लुटे व्यापरियों ने 100 नंबर पर फोन किया। बदमाशों की तलाश तब शुरू की गई, जब उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की सूचना आई। पीड़ित व्यापारियों को ले जाकर गाड़ी की पहचान कराई गई। इसके बाद कांबिंग शुरू की गई।
न हथियार, न सिक्योरिटी गार्ड
आगरा। पशु व्यापारियों ने बैंक से 50 लाख कैश निकलवाया। इसके अलावा इतनी ही उधार दी गई रकम व्यापारियों से वापस मिली। कुल मिलाकर एक करोड़ हो गए। यह बड़ी रकम थी। इसे शहर से अपने घर तक ले जाने के लिए उनके पास न तो निजी सिक्योरिटी गार्ड था। न ही पुलिस से सुरक्षा मांगी गई। उनके पास लाइसेंसी असलाह भी नहीं थे। इसके चलते बदमाश आसानी से वारदात कर पाए।
तीन घंटे में घट गए 50 लाख
आगरा। लूट साढ़े छह बजे हुई। सात बजे पशु व्यापारियों ने पुलिस और मीडिया को बताया कि उनसे एक करोड़ लूटे गए हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारी भी रात दस बजे तक लूट एक करोड़ की बताते रहे। लेकिन दस बजे जो तहरीर दी गई, उसमें 50 लाख कम हो गए। व्यापारियों ने हिसाब भी बदल दिया। बोले, उधार का 50 लाख व्यापारियों से मिला नहीं था, बल्कि बैंक से निकालकर उन्हें देना था। उधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि आज सीएम के कार्यक्रम के चलते उस पर पुलिस ने दबाव डालकर रकम 50 लाख लिखवाने के लिए कहा। उसे भरोसा दिया गया कि बरामदगी होने पर उसे 50 लाख बगैर लिखापढ़ी के दिला दिए जएंगे।
शक लोकल गिरोह पर ड्राइवर से लंबी पूछताछ
आगरा। एक करोड़ की लूट में पुलिस का शक स्थानीय गिरोह पर है। बदमाशों की भाषा के आधार पर माना जा रहा है कि गैंग आगरा जनपद का ही है। पशु व्यापारियों से लूट करने वाले बदमाशों के बारे में पड़ताल शुरू कर दी गई है। इसके अलावा एक शक यह भी है कि व्यापारियों के ड्राइवर आकिल से बदमाशों ने मुखबिरी कराई हो। हालंकि वह इससे इंकार कर रहा है। लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि व्यापारियों ने भी उस पर शक जाहिर किया है। इससे पहले उनकी गाड़ी से नोटों से भरा बैग चोरी किया गया था। तब भी आकिल ही गाड़ी चला रहा था। बदमाशों ने एक करोड़ की लूट के दौरान व्यापारियों को बुरी तरह से पीटा। तमंचे की बट मारी। लेकिन आकिल को उफ तक नहीं कहा। इससे भी पुलिस को लग रहा है कि उससे मुखबिरी न कराई गई हो। हालांकि देर रात तक की पूछताछ में उसने एक बार भी नहीं कहा कि उसने ऐसा किया है। उधर पुलिस को लग रहा है कि बदमाशों की गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी हो सकती है। यह गाड़ी भी लूट की मानी जा रही है। पिछले दिनों जिले में इनोवा लूट की कई वारदात हुई थी। इनमें से ही यह एक मानी जा रही है। इसे तसदीक करने के लिए जिले भर के थानों से जानकारी की जा रही है। उधर, भागते समय बदमाशों की इनोवा ककुआ मोड़ पर खड़ी अल्टो कार से टकरा गई। इसके बाद बदमाश पैदल भाग निकले।
--। लुटेरों की तलाश की जा रही है, कु छ महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं, घटना का जल्द ही खुलासा हो जाने की उम्मीद है - लक्ष्मी सिंह ( डीआईजी )
--। लुटेरे अपनी गाड़ी छोड़ गए हैं, इसके बारे में पड़ताल की जा रही है, कांबिंग के अलावा जिले भर में चेकिंग कराई जा रही है- डा. प्रीतिंदर सिंह ( एसएसपी )