फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot from palwal man in mathura

पलवल के युवकों से नकदी, सोने की चेन लूटी

Thu, 04 May 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला छाता (मथुरा)
ब्यूरो अमर उजाला छाता (मथुरा) Updated Thu, 04 May 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
loot from palwal man in mathura
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
छह बदमाशों ने गांव दौताना के समीप गंदे नाले के मोड़ पर गुरुवार को दिनदहाड़े कार सवार युवकों से डेढ़ लाख की नकदी और सोने की चेन लूट ली। बदमाश कार के दोनों पहिए सूए से पंक्चर करके भाग गए। 
विज्ञापन


पलवल के कृष्णानगर निवासी मोहित चौधरी अपने चचेरे भाई नीरज और गांव हथीन निवासी मित्र धीरज के साथ कार से मामा के घर छाता के गांव गुहारी नकदी देने जा रहे थे। दोपहर तीन बजे के करीब गांव दौताना गढ़ी माली के गंदे नाले के मोड़ पर सफेद रंग की स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके कार को रुकवा लिया। छह बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये, चार तोले की सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद मोहित ने यूपी-100 और अपने मामा रामवीर को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में युवकों ने स्कार्पियो का नंबर एचआर-30 पी 5600 बताया। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद तिवारी ने बताया कि मामला लेन-देन का लग रहा है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed