फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lknami mother tried to burn alive

लखनामई में मां को जिंदा जलाने की कोशिश

Tue, 07 Jul 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 07 Jul 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
गांव लखनामई में रविवार की रात एक बेटे ने अपनी मां को जिंदा जलाने की कोशिश की। आग लगने से झुलसी वृद्धा की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे परिवारीजनों और पड़ोसियों ने उसे बचाया। घटना के पीछे जमीन का विवाद सामने आया है। पीड़िता के दूसरे बेटे ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार रात तकरीबन दो बजे लखनामई निवासी वृद्धा किरन देवी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। आरोप है कि तभी उनके सबसे छोटे बेटे सत्यवीर ने उनके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। कपड़ोें में आग लगते ही वृद्धा की आंख खुल गई। उनका चीखना चिल्लाना सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों और पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। इस दौरान चारपाई और कपड़े जल गए। आग की चपेट में आने से वृद्धा झुलस गई। सूचना पर थाना पुलिस भी गांव पहुंच गई। थाने में दी तहरीर में वृद्धा के दूसरे पुत्र सत्यप्रकाश ने अपने भाई सत्यवीर और उनकी पत्नी पर मां को जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मां किरन के नाम लगभग तीन बीघा खेत है। इस खेत को सत्यवीर अपने नाम कराना चाहता है। इसके चलते वह आए दिन मां के साथ मारपीट भी करता है। उसने मकान पर कब्जा कर लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजा सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed