{"_id":"5d490fa08ebc3e6cf231ac82","slug":"lady-officer-murdered-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: पुलिस लाइन में महिला अधिकारी की बेरहमी से हत्या, चेहरे और सिर में मारी गईं पांच गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटा: पुलिस लाइन में महिला अधिकारी की बेरहमी से हत्या, चेहरे और सिर में मारी गईं पांच गोलियां
Wed, 07 Aug 2019 12:57 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
नूतन यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एटा में एक महिला अधिकारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उनका शव सरकारी आवास में पड़ा मिला। महिला को पांच गोलियां मारी गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। जांच की जा रही है।
आगरा जिले के बरहन थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी नूतन यादव (35) पुत्री जगदीश प्रसाद यादव एपीओ (सहायक अभियोजन अधिकारी) पद पर एटा के जलेसर न्यायालय में कार्यरत थी। पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में भाई के साथ रहती थी।
सोमवार को भाई घर चला गया। आवास पर वो अकेली थी। मंगलवार की सुबह पहुंची काम करने वाली महिला ने कमरे के अंदर खून से लथपथ उनका शव पड़ा था। वो चीख पड़ी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग निकल आए।

Trending Videos
कमरे से मिला मोबाइल फोन
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एपीओ की हत्या होने की जानकारी मिलते ही एसएसपी स्वप्निल ममगई, एएसपी संजय कुमार और न्यायालय के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवास को अपने कब्जे में ले लिया। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया।
छानबीन के दौरान नूतन यादव के कमरे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। महिला अधिकारी के चेहरे और सिर में पांच गोलियां मारी गई हैं। मौके से 32 बोरे के पांच खोखे बरामद हुए हैं। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
एसएसपी स्वप्निल ममगई ने बताया कि घटनास्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं, उसके अनुसार महिला अधिकारी के किसी करीबी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस जांच कर रही है।