फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady officer murdered in etah

एटा: पुलिस लाइन में महिला अधिकारी की बेरहमी से हत्या, चेहरे और सिर में मारी गईं पांच गोलियां

Wed, 07 Aug 2019 12:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
lady officer murdered in etah
नूतन यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा में एक महिला अधिकारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उनका शव सरकारी आवास में पड़ा मिला। महिला को पांच गोलियां मारी गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


आगरा जिले के बरहन थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी नूतन यादव (35) पुत्री जगदीश प्रसाद यादव एपीओ (सहायक अभियोजन अधिकारी) पद पर एटा के जलेसर न्यायालय में कार्यरत थी। पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में भाई के साथ रहती थी। 
विज्ञापन


सोमवार को भाई घर चला गया। आवास पर वो अकेली थी। मंगलवार की सुबह पहुंची काम करने वाली महिला ने कमरे के अंदर खून से लथपथ उनका शव पड़ा था। वो चीख पड़ी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग निकल आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे से मिला मोबाइल फोन

lady officer murdered in etah
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एपीओ की हत्या होने की जानकारी मिलते ही एसएसपी स्वप्निल ममगई, एएसपी संजय कुमार और न्यायालय के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवास को अपने कब्जे में ले लिया। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। 

छानबीन के दौरान नूतन यादव के कमरे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। महिला अधिकारी के चेहरे और सिर में पांच गोलियां मारी गई हैं। मौके से 32 बोरे के पांच खोखे बरामद हुए हैं। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

एसएसपी स्वप्निल ममगई ने बताया कि घटनास्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं, उसके अनुसार महिला अधिकारी के किसी करीबी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed