फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ladies grabbed baby kiddnaper

मासूम को अगवा करके ले जा रहा अपहर्ता, महिलाओं ने दबोचा

Sun, 19 Jul 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला आगरा।
ब्यूरो अमर उजाला आगरा। Updated Sun, 19 Jul 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
ladies grabbed baby kiddnaper
प्रकाश नगर में डेढ़ साल के मासूम को अगवा करके ले जा रहे दो युवकों में से एक को लोगों ने दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई लगाने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्चे को एक व्यक्ति की सुपुर्दगी में दे दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में प्रकाश नगर नींबू वाली ठार में शाम तकरीबन सात बजे दो युवक डेढ़ वर्षीय बालक को गोद में उठाकर घूम रहे थे। बच्चा बुरी तरह रो रहा था। इसी दौरान बस्ती की कुछ महिलाओं को शक हुआ। उन्होंने युवकों को टोका तो दोनों युवक पास की झाड़ी में जाकर छुप गए। इस पर महिलाओं ने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में बस्ती के लोग इकट्ठे होकर झाड़ियों में खोजबीन करने लगे। एक युवक को दबोचकर बच्चे को मुक्त करा लिया। बालक अपना नाम नहीं बता पा रहा था। लोगों ने युवक की जमकर धुनाई लगाई। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई। बस्ती के लोगों का कहना था कि दोनों युवक तांत्रिक प्रतीत हो रहे हैं। वे बच्चे को यमुना किनारे की तरफ लेकर जा रहे थे। लोगों को आशंका है कि कहीं बच्चे को बलि देने के लिए तो नहीं ले जाया जा रहा था। उधर, काफी पिटाई के बाद भी पकड़े गए युवक ने अपना मुंह नहीं खोला है। वह अपना नाम भी नहीं बता पा रहा है। पुलिस उसे विक्षिप्त मान रही है। वहीं बरामद बच्चे को एक व्यक्ति की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

बच्चे और आरोपी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed