{"_id":"57f946ed4f1c1bcd4027095c","slug":"kishori-se-rap","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को घर के पास से अगवा कर रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को घर के पास से अगवा कर रेप की कोशिश

Updated Sun, 09 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में एक साल तक नाबालिक लड़की से रेप
- फोटो : फाइल फोटो
ताजगंज क्षेत्र में घर के पास से किशोरी को दो युवकों ने अगवा कर लिया। एक युवक ने उससे रेप का प्रयास किया। पांच दिन तक परिवारीजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चौकी से लेकर थाने के चक्कर लगाते रहे। शनिवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र देने पर तहरीर ली गई।
ताजगंज क्षेत्र निवासी जूता कारीगर की 14 वर्षीय बेटी दो अक्तूबर की शाम तकरीबन छह बजे घर के बाहर टहल रही थी। आरोप है कि क्षेत्र का रहने वाला एक युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से आया। युवक ने बहाने से किशोरी को अपने पास बुलाया। उसके दोस्त ने किशोरी के मुंह पर रुमाल से बंद कर दिया। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर आधा किलोमीटर दूर एक प्लाट में ले गए। जहां युवक ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसका सिर दीवार में मारकर घायल कर दिया। युवक का साथी बाइक लेकर पास ही खड़ा रहा। उधर, किशोरी के भाई ने युवकों को बहन को अगवा ले जाते हुए देख लिया था। इस पर वो अपने अन्य परिवारीजनों के साथ पीछा करते हुए पहुंच गया। आरोपी मौके से भाग गया। किशोरी के पिता का आरोप है कि एकता चौकी पर शिकायत करने गए। पुलिस ने आरोपी युवक के भाई को पकड़ लिया। मगर, दूसरे दिन ही उसे छोड़ दिया। इसके बाद मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। तब से चौकी और थाने के चक्कर लगाते हुए। शनिवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद ही पुलिस ने तहरीर ली।