फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kishori

किशोरी से छेड़छाड़ पर अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक की पिटाई, तोड़फोड़

Sat, 12 Sep 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 12 Sep 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
kishori
ताजगंज थाने के सामने स्थित अरोरा अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक ने अल्ट्रासाउंड कराने आई किशोरी के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ कर दी। इस पर परिवारीजनों ने आरोपी की धुनाई कर दी और सेंटर में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में थाने पहुंचे लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ताजगंज क्षेत्र की 17 वर्षीय मुन्नी को पेट में दर्द की शिकायत पर उसकी मां आशिया (दोनों नाम परिवर्तित) ने डाक्टर को दिखाया। डाक्टर ने गुर्दे में पथरी बताई। आशिया के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तकरीबन 11 बजे वह अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मुन्नी को लेकर अरोरा अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची। आरोप है कि डाक्टर मोहनलाल अरोरा मुन्नी को कमरे में ले गए। उससे छेड़छाड़ की। मुन्नी चीखती हुई बाहर आ गई। आशिया ने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। जानकारी पर बड़ी संख्या में उसके परिवारीजन पहुंचे। उन्होंने चिकित्सक की पिटाई कर दी। कर्मचारी भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को पकड़ लिया। बड़ी संख्या में थाने पहुंचे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। शाम चार बजे तक लोग थाने के बाहर डटे रहे। पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हुए। वहीं अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक चिकित्सक का कहना था कि उस पर लगाया गया आरोप गलत है। किशोरी के अल्ट्रासाउंड में पथरी की पुष्टि नहीं हुई थी। इस पर मां-बेटी को घर भेज दिया था। इसके बाद महिला फिर से उनके क्लीनिक पर आई। उसने मुन्नी के लिए पेट दर्द की दवा मांगी थी। इस पर उन्होंने पर्चे पर लिख दिया था। छेड़छाड़ का आरोप ठीक नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा नेता पहुंचे थाने
मामले की जानकारी पर भाजपा नेता डा. जीएस धर्मेश सहित क्षेत्रीय पार्षद शोभाराम राठौर, रमाकांत सारस्वत आदि थाने पहुंचे। डा. जीएस धर्मेश का कहना है कि डाक्टर पर लगाया गया आरोप गलत है। कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और सेंटर पर तोड़फोड़ की। मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed